मनासा। रविवार को संभाग प्रभारी राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रमुख अरुण बना हाडी पिपलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने पूरे प्रदेश भर में एक हजार वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा ग्राम भाटखेडी मे नीमच जिले की 5 वी मूर्ति का अनावरण करने जा रहे हैं। 18 जून को सुबह 11 बजे मनासा के दशहरा मैदान से विशाल शौर्य यात्रा भाटखेड़ी तक निकाली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा महाराणा प्रताप की मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां की जा रही है। महाराणा प्रताप की भव्य मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम भाटखेडी के प्रमुख चौराहा बस स्टैंड पर किया जाएगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।