BREAKING NEWS
KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2023, 4:28 pm
KHABAR : नीमच में शेख जमीअतुल अब्बासी (भिश्ती) बिरादर का युवक-युवति परिचय सम्मेलन संपन्न, एंकर महक ने दिया समाज के बच्चों को पढ़ाने और आगे बढ़ाने का संदेश, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर 

Share On:-

नीमच। शेख जमीअतुल अब्बासी (भिश्ती) बिरादर शहर नीमच (म.प्र.) के द्वारा तीसरी बार भिश्ती बिरादर के युवक-युवतियों का सामुहिक ( इज्तिमाई) शादी परिचय सम्मेलन समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जाहिर अब्बास एवं प्रदेशाध्यक्ष रशीद अब्बासी की अध्यक्षता में आज 11 जून रविवार को स्थानीय टाउन हॉल भवन में सुबह 9 बजे से आयोजित किया गया। जिसमें समाज के दूर दराज राज्य राजस्थान गुजरात महाराष्ट्र सहित मध्यप्रदेश के कई गांव शहरों से सभी अविवाहित युवक-युवतियों के अलावा विकलांग, तलाकशुदा, विधवा आदि सभी लड़का-लड़कियों के रिश्तों के लिये यह प्रोग्राम रखा गया। जिसमें समाज के राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र सहित मध्यप्रदेश के कई गांवों एवं शहरों के युवक युवतियां महिलाएं पुरूष बजुर्ग सहित समाजजन शामिल हुवे। इस बारे जब हमारी टीम ने समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जाहिर अब्बास से बात की तो उन्होंने कहा कि आज का परिचय सम्मेलन समाज के लोगांे को फिजूलखर्ची से बचाने हेतु आयोजित किया गया है। ये तीसरी बार प्रयास किया गया हैं, जिसे आज फिर नीमच में समाज के इस सम्मेलन में इतने लोगों को जाजम पर लाने का नीमच के हमारे सदर अब्दुल करीम ओर उनकी पूरी टीम को बधाई देकर उनकी पूरी टीम की मेहनत की तारीफ कर उनकी हौसला अफजाई की। वहीं इस परिचय सम्मेलन कार्यक्रम में वॉइस ऑफ एमपी की एंकर महक बानो ने अपने समाजजनों को संबोधित करते हुवे युवतियों को समाज में पढ़ाने और आगे बढ़ाने का संदेश दिया। समाज के पदाधिकारियों ने एंकर महक का तालिया बजाकर स्वागत किया। साथ ही इस कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमराव सिंह गुर्जर, शेख मसूदी समाज के अध्यक्ष रजाक चौधरी, मुस्लिम इंतजामिया कमेटी के सदर गुलाम रसूल, काले नेता, इकबाल कुरेशी, हाजी साबिर मसूदी सहित समाज के सैकड़ों समाजजन मौजूद रहे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE