नीमच। जिले में पुलिस व प्रशासन की अनदेखी से भूमाफियाओं के हौंसले दिन ब दिन बुलंद होते जा रहे हैं। भूमाफियाओं की शिकायत सीएम हेल्पलाइन तक भी पहुंच रही है। ऐसो ही एक मामला सामने आया है। जिसमें भूमाफिया ने शमशान घाट की बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण किया है। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत सीएम हेल्प लाइन पर दर्ज कराई है। साथ ही प्रशासन के कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप भी लगाया है। यह मामला नीमच जिले की जीरन तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम अरनिया चुण्डावत का है। जिला प्रशासन के अधिकारियों से भी स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर श्मशान की भूमि को मुक्त कराने की मांग की है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।