BREAKING NEWS
KHABAR : निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 56.. <<     KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2023, 5:40 pm
KHABAR : 3 दिवसीय योग शिविर, प्रशिक्षक बोले, ध्यान एक ऐसा साधन है जो साधक को अपने लक्ष्य तक पहुंचाता है, पड़े खबर

Share On:-

मंदसौर | दलौदा में भगवान महावीर स्वास्थ्य केंद्र परिसर में तीन दिवसीय नि:शुल्क योग चिकित्सा व ध्यान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के हर दिन सैकड़ों लोग महिलाएं, पुरुष, बच्चे, प्रशिक्षण ले रहे हैं। योग शिविर में मुख्य योग प्रशिक्षक के रूप में पतंजलि संस्था के राज्य कार्यकारिणी सदस्य महेश कुमावत ने उपस्थित योग साधकों को योग का अभ्यास करवाया। रविवार को योग शिविर का दूसरा दिन रहा।

योग की शुरुआत ग्रीवा घुटनों तथा कंधों के सूक्ष्म व्यायाम से हुई इसके उपरांत खड़े होकर करने वाले आसनों में ताड़ासन का अभ्यास कराते हुए कुमावत ने बताया कि इन आसनों से बच्चों की लंबाई बढ़ती है रीड की हड्डी सुदृढ़ रहती है तथा संपूर्ण शरीर को स्थायित्व मिलता है। वृक्षासन से न्यूरो पेशी समन्वय में सुधार होता है। शारीरिक संतुलन और सतर्कता में वृद्धि होती है पैर की मांसपेशियां टोन होती है तथा यहां अस्थि बंधकों के लिए लाभकारी है। तत्पश्चात पादहस्तासन अर्ध चक्रासन तथा त्रिकोणआसन के अभ्यास के साथ इन से होने वाले लाभ का वर्णन कुमावत द्वारा किया गया बैठकर करने वाले आसनों में भद्रासन, वज्रासन और शशकासन उत्तानमंडूकासन तथा वक्रासन का अभ्यास कराया गया। पेट के बल लेटकर करने वाले आसनों में मकरासन, भुजंगासन का अभ्यास कराया गया। पीठ के बल लेट करने वालों में सेतुबंध आसन, उत्तानपादासन का अभ्यास कराया गया।
ध्यान सत्र के उपरांत सभी उपस्थित साधकों को नियमित योग का संकल्प दिलाते हुए मुख्य योग प्रशिक्षक महेश कुमावत ने बताया कि "ध्यान एक ऐसा साधन है जो साधक को उसके लक्ष्य तक पहुंचाता है ध्यान अपने आप में एक प्रक्रिया भी है और परिणाम भी" ध्यान प्रक्रिया इसके लिए है क्योंकि ध्यान की पूर्णता में आत्मानुशासन होता है परंतु एक झलक की तरह होता है आता है और चला जाता है परंतु जब इस ध्यान की प्रक्रिया को बार-बार दोहराते हैं तब वह अनुभव हमें बार-बार होता है और फिर कालांतर में स्थिर हो जाता है जब इंद्रियों और मन के सक्रिय रहते हुए भी उस अनुभव का बोध बना रहता है यही है आत्म साक्षात्कार यही हमें परमात्मा से मिलाता है।
उन्होंने कहा कि ध्यान की अवस्था में जाने पर हमारे चित्त पर बड़ा गहरा प्रभाव पड़ता है। वह संचित प्रभाव चाहे हमारे भौतिक मन को अनुभव न हो लेकिन दोबारा ध्यान से बैठने पर प्रगति करने में अत्यंत सहायक होता है। प्रतिदिन शिविर के पश्चात उपस्थित साधकों को नि:शुल्क प्राकृतिक जूस व अंकुरित भी दिया जा रहा है। शिविर में जिला आयुष विभाग के चिकित्सकों द्वारा भी लोगों को निशुल्क दवाइयां व चिकित्सा परामर्श दिया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE