मनासा। आज स्थानीय पशु चिकित्सालय परिसर पर मनासा तहसील पाटीदार समाज संगठन की बैठक संपन्न हुई उक्त जानकारी देते हुए महामंत्री सत्यनारायण पाटीदार ने बताया कि मनासा तहसील अध्यक्ष राकेश पाटीदार की अध्यक्षता में कामकाजी बैठक संपन्न हुई जिसमे समाज संगठन की विभिन्न उप समितियां जिसमे शिक्षा एवम् संस्कार समिति, कुरीति उन्मूलन समिति, त्वरित सेवा समिति (फत्ज्), रक्तदान- नेत्रदान समिति, पर्यावरण समिति, स्वास्थ्य समिति, वित्त समिति, खेलकूद समिति, कृषि समिति, उद्यमिता एवम् कौशल विकास समिति, उत्सव समिति, नेतृत्व विकास समिति, सत्कार एवम् सम्मान समिति, विधिक सहायता एवम् समझोता समिति आदि समितियों का गठन किया गया साथ ही तहसील स्तरीय महिला संगठन के रिक्त पदों पर मनोनयन किया गया जिसमे अध्यक्ष प्रतिभा पाटीदार,महामंत्री संगीता पाटीदार, उपाध्यक्ष शिवकन्या पाटीदार, कोषाध्यक्ष गायत्री पाटीदार, सचिव कोशल्या पाटीदार, सह सचिव संगीता पाटीदार, संगठन सचिव लसी देवी पाटीदार, प्रवक्ता रामकन्या पाटीदार , मिडिया प्रभारी शांति देवी पाटीदार एवम् कार्यकारिणी सदस्यों में नानकला बाई पाटीदार, कमलादेवी पाटीदार, फुलकुंवर पाटीदार, गुड्डी देवी पाटीदार को मनोनित किया गया। साथ ही पूर्व में मनोनित छात्र संगठन के सदस्यो का भी अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश महामंत्री डॉ राजेश पाटीदार ने उप समितियों को अपने दायित्व और कर्तव्य पर प्रकाश डालते हुए उप समितियों एवम् महिला संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए समाज का सर्वांगीण विकास हेतु तत्पर रहने व समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया, जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पाटीदार ने कृत संकल्पित भाव से काम करने व विभिन्न उप समितियों के माध्यम से कार्य विभाजन करके दायित्व सौंपने पर मनासा तहसील के समाज जनो की भूरि भूरि प्रशंसा की, जिला निर्वाचन अधिकारी एवम् शिक्षा समिति के प्रभारी सुरेश पाटीदार ने प्रेरक उद्बोधन दिया, जिला उपाध्यक्ष नेमीचंद पाटीदार, जिला संगठन सचिव बद्रीलाल पाटीदार, तहसील अध्यक्ष राकेश पाटीदार ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आगामी कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते प्राण प्रण से काम करने का आव्हान किया, तहसील निर्वाचन अधिकारी तुलसीराम पाटीदार, पूर्व युवा संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाटीदार, युवा संगठन तहसील अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार, अध्यापक वीरेंद्र पाटीदार, महिला संगठन की पूर्व अध्यक्ष कोशल्या बेन पाटीदार, सरपंच अंबाराम पाटीदार बरथुन ने भी अपने सुझाव दिए, कु. चंचल पाटीदार ने स्वरचित कविता ... किसी पर बोझ नही हूं मैं..खुद को सम्हाल सकती हूं ... हां आज की लड़की हूं मैं ...मनमोहक कविता पाठ पर तहसील संगठन द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
इस अवसर पर प्रांत प्रतिनिधि बाबूलाल पटेल, ओमप्रकाश पाटीदार, बगदीराम पाटीदार सहित जिला प्रतिनिधि, तहसील संगठन के दायित्व वान पदाधिकारी, युवा, मातृ शक्ति एवम् बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। बैठक का संचालन सचिव जेपी पाटीदार व आभार महामंत्री सत्यनारायण पाटीदार ने माना।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।