खरगोन। जिले के ग्राम उपडी में जमीन विवाद के चलते रंजिश में एक युवक पर कुल्हाडी से प्राणघातक हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल युवक को लहुलुहान हालत में जिला अस्ताल भर्ती किया गया है। अस्पताल से मिली जानकारी अनुसार अनिल पिता गुमान (22) को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार है। घायल के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि गांव के ही रायसिंग ने अचानक अनिल पर हमला किया। वह उसके घर के सामने स्थित एक खेत को कटती पर लेने को लेकर रंजिश रखता है। हम पिछले 10 साल से खेत में बुआई कर रहे है, उक्त खेत को नहारसिंग अपने पास रखना चाहता है, जमीन मालिक को भी उसने धमकाया था। आज इसी रंजिश में उसने अनिल पर कुल्हाडी से वार कर दिया। सूचना पर ऊन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचने के बाद अस्पताल पहुंची। घायल सहित परिजनों से पूछताछ की जा रही है।