BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2023, 11:50 am
NEWS : महामहिम से मिल भाजपा नेताओं ने व्यथा बताई, कहा- आमजन दुखी व त्रस्त है, पत्र देकर जनहित समस्याओं के निदान का आग्रह किया, शिष्टाचार मुलाकात में सिरोही की तलवार भेंट की, पढ़े खबर 

Share On:-

सिरोही। राजस्थान के महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र के माउंट आबू ग्रीष्मकालीन प्रवास पर राज भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित सहित पार्टी पदाधिकारियों ने मिलकर सिरोही जिले के विभिन्न विकास के मुद्दों एवं जन समस्याओं के निराकरण करने आदि विषयों पर चर्चा व संवाद किया। 

शनिवार को एक शिष्टाचार मुलाकात में जिले में आगमन पर महामहिम को जिलाध्यक्ष सहित जिलामंत्री छगनलाल घाची जावाल, भाजपा सिरोही नगर मंडल अध्यक्ष लोकेश खण्डेलवाल,उप प्रधान व मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह देलदर, कैलाशनगर के मंडल अध्यक्ष गणेश पुरोहित आदि ने सिरोही की सुप्रसिद्ध तलवार भेंट कर स्वागत किया। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित सहित पार्टी पदाधिकारियों ने जिले की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाकर जनहित मामलों आदि में सरकार व प्रशासन की उदासीनता को लेकर शिकायत की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने महामहिम को बताया कि स्थानीय प्रशासन निर्दलीय विधायक की चापलूसी में व्यस्त है और आमजन दुखी व त्रस्त है। संगठन की ओर से महामहिम को पत्र सौंपकर गुलाबगंज से आबू पर्वत तक वैकल्पिक पक्की सड़क बनाने, सिरोही जिले को नियमित हवाई सेवा से जोड़ने, बजरी की रॉयल्टी दरों में कमी व इसके माफियाओं से मुक्ति, जिले में अवैध तस्करी, भ्रष्टाचार और नशे के कारोबार को रोकने, गौ अनुदान का लाभ किसानों को दिलाने सहित जिले में विभिन्न विकास के मुद्दों एवं जन समस्याओं के निराकरण आदि विषयों पर फोकस किया। इस मौके पर लोकेश खंडेलवाल ने सिरोही मुख्यालय के ज्वलंत मामलों के निराकरण को लेकर राज्यपाल महोदय को पत्र देकर बताया की मुख्यालय के जिला चिकित्सालय में सोनोग्राफी के लिए रेडियोलॉजिस्ट का पद रिक्त होने से यह सुविधा बंद पड़ी है। 

इसी प्रकार बताया की शहर के मुख्य मार्गो के पास लगे पुराने पेड़ों की सौंदर्यकरण के नाम पर कटाई को रोका जाए और कांडला राजमार्ग को शहर से बाहर बायपास निकालकर भारी वाहनों का आवागमन शहर में बंद किया जाए , स्थानीय नगर परिषद की उदासीनता से टूटी पड़ी सड़कें, नाली नाले और जल स्रोत तालाब आदि का रखरखाव दुरुस्त करने, प्रधानमंत्री आवास योजना की क्रियान्विति में प्रशासनिक उदासीनता को दूर करके उसका लोगों को लाभ दिलाने,शहर की नवनिर्मित आवासीय कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार तथा आदर्श नगर लिंक रोड स्थित राधिका, शंकरपुरी कॉलोनी क्षेत्र में पेयजल पाइप लाइन डालकर घरों में नल कनेक्शन देने की मांग करके आमजन को राहत दिलाने का निवेदन किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE