मंदसौर। जिले के गांव रेवास देवड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक का संतुलन बिगड़ने से कुए में जा गिरी। जिसमे महिला-पुरुष और एक बालिका भी कुंए में गिर गए। इस हादसे में महिला की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अपने ससुराल धारिया खेड़ी जाने के लिए भूपेंद्र उसकी पत्नी शिवकन्या और उनकी बालिका बाइक पर निकले तभी रेवास देवड़ा गांव के समीप बाइक का संतुलन बिगड़ने से रोड से लगे कुंए में जा गिरी। बाइक पर सवार भूपेंद्र पत्नी शिवकन्या और उनकी छोटी बालिका तीनो थे। मौके पर अफरा तफरी मच गई और ग्रामीणों की मदद से तीनों को किए से बाहर निकाला गया, जिसमे महिला शिवकन्या की मौत हो गई। तीनो को एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने शिवकन्या को मृत घोषित कर दिया और भूपेंद्र उनकी बालिका का उपचार चल रहा है, दोनो खतरे से बाहर है।