गरोठ। ग्राम बोलिया को निरंतर नगर परिषद बनाने की मांग कर रहे है। इस विषय में क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री को कितनी बार आवेदन दिया गया उसी के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री व विधायक द्वारा शासन को प्रेषित कर बोलिया ग्राम पंचायत को नगर पंचायत बनाने हेतु शासन अपना कार्य पूर्ण रूप से कर रहा है। केवल ग्राम पंचायत सरपंच अपने निजी लाभ कमाने के चक्कर में पूरे नगर का विकास नगर परिषद की माध्यम से जो होगा अवरूद्ध कर रहा है और हम सब सफाई कर्मचारी यही चाहते हैं कि जल्द से जल्द बोलिया को नगर पंचायत बनाई जाए ताकि बोलिया का विकास हो कि बोलियां को नगर परिषद बनाने का आदेश जारी करें व सरपंच द्वारा जो आपत्ति ली गई है उसे खारिज कर बोलिया को नगर परिषद बनाने की कृपा करें।