चितौडगढ। सरकार द्वारा स्वस्थ्य भारत स्वस्थ्य अभियान के तहत शहर में उपर की मस्जिद से लेकर गुर्जर मोहल्ले तक बने नाले में गन्दा पानी भरा रहता है जिससे कि वह गन्दा पानी सड़कों पर बहकर फैल जाता है। उस रोड पर आने जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। इधर मोहल्ले वासियों द्वारा कई बार क्षैत्रीय पार्षद व सभापति को भी लिखित में अवगत कराने के बाद भी गन्दगी की भरमार है। तब भी नाले की हालत वही की वही बनी हुई है।
कई वर्षों पूर्व तात्कालिन पार्षद रणजीत लोठ ने इस नाले की सफाई करवाई थी। उसके बाद अभी तक इस नाले की सफाई की और किसी का ध्यान नही गया। मोहल्ले में आने वाले सफाई कर्मचारी व जमादार को शिकायत करने पर उन्होने कहा कि इस नाले की खुदाई कर चेम्बर लगा देगें, लेकिन 6 महिने बाद भी नाले में गन्दगी का पानी बाहर सडको पर बह रहा है। मोहल्लेवासीयो ने इस पर जल्द से जल्द सफाई कर चेम्बर लगाने की मांग की।