इंदौर। प्रतिवर्ष भव्य कावड़ यात्रा बाणेश्वरी संस्था द्वारा निकाली जाती है। वहीं बाणेश्वरी कावड़ यात्रा के 21 वे वर्ष पर होने वाले आयोजन को लेकर मोनी बाबा आश्रम नरवल इंदौर में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बेठक मे जिले सहित अन्य जिलों से बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यात्रा संयोजक एवं नवनियुक्त आईडीए उपाध्यक्ष गोलु शुक्ला ने बताया कि 21 वे वर्ष में निकलने वाली भव्य बाणेश्वरी कावड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक ली गई थी। रास्ते में कितने स्थान पर यात्रा रुकेगी श्रद्धालुओ के लिए भोजन सहित उनकी सभी प्रकार की व्यवस्थाएं की जाने आदि विषय को लेकर चर्चा की गई। कावड़ यात्रा इंदौर से 9 जुलाई रविवार दोपहर 12 बजे मरी माता चौराहा से महेश्वर के लिए निकलेगी, 10 जुलाई सोमवार प्रातः 7 बजे मां नर्मदा का दुग्धाभिषेक कर चुनरी चढ़ाकर पूजन उपरांत कावड़ यात्रा आरंभ होगी। जो मानपुर, गुजरी, महु, इन्दौर धरमपुरी होतै हुए उज्जैन पहुंचेगी,यात्रा का समापन उज्जैन में 17 जुलाई सोमवार को बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक कर बाबा महाकाल से सभी स्वस्थ रहें प्रसन्न रहे।ं देश में प्रदेश में खुशहाली हो की कामना के साथ यात्रा पुर्ण होगी। उन्होंने बताया कि इस बार कावड़ यात्रा में भूत भावन बाबा महाकाल की झांकी, श्री रामचंद्र जी की झांकी, स्वच्छ पर्यावरण को दर्शाती झांकी, लाडली लक्ष्मी, लाडली बहना, सहित अनेकों झांकियों के बोल बाम के जयकारों के साथ कावड़ यात्रा निकलेगी।