कटनी। विजयराघवगढ़ के बंजारी में हरिहर तीर्थ धाम में भूमि पूजन में कलश यात्रा में 51 हजार महिलाएं हुई शामिल। अवधेशानद महाराज एवम स्वामी राम भद्राचार्य पहुँचे पूजन स्थल श्री सत्य सनातन के साक्षात दर्शन के साथ हरिहर तीर्थ संकल्प का भूमि पूजन मुख्यमंत्री ने किया की पूजा।
कटनी जिले के बिजरावगढ़ के समीप ग्राम बंजारी में स्थित रामराजा पहाड़ पर अलौकिक वातावरण में किया जा रहा है संतो गणमान्य जनों की उपस्थिति के बीच इस संकल्प के भूमि पूजन समारोह के साक्षी बने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विष्णु दत्त शर्मा, प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, नेताओं का हेलीपैड पर विधायक संजय पाठक, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक टंडन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, शशांक श्रीवास्तव, रवि खरे, सुनील उपाध्याय, चेतन हिंदूजा, आदि ने आत्मीयता के साथ स्वागत किया।