BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2023, 4:33 pm
KHABAR : नारी सम्मान योजना जनता के साथ धोखा, जनता भर्मित न हो- योगेश राजोरा, भाजपा नेता ने योजना को लेकर लगाए आरोप, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच | मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से 6 महीने पहले कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना लॉन्च किया है। कांग्रेस यह योजना शिवराज सिंह चौहान सरकार की 1000 रुपए हर महीने देने वाली लाडली बहना योजना के मुकाबले में लेकर आई है। इस योजना में हर महिला को 1500 रुपए हर महीने देने का वादा किया गया है साथ ही प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्त्ता इस काल्पनिक योजना के अंतर्गत महिलाओ से फार्म भरवाकर उनसे उनकी गोपनीय जानकारी जैसे आधार नंबर, समग्र नंबर, निजी मोबाइल नम्बर, बैंक पास बुक, इत्यादि एकत्रित कर रही है जो की भविष्य में इन भोलीभाली महिलाओ के साथ बड़ी घटना का कारण हो सकती है। चुनाव में सभी राजनैतिक दल अपनी सरकार बनाने के लिए अनेको अनेक योजनाओं की घोषणा करते है कई प्रकार के प्रलोभन आम जनता को दिए जाते है इसमें कोई नई बात नहीं है परन्तु अपनी काल्पनिक योजना के नाम पर भोली भाई जनता से उनके निजी दस्तावेजो को एकत्रित करना एक अपराध की श्रेणी में आता है यदि भविष्य में इस दस्तावेजों का कोई भी दुरपयोग होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा ? क्या कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ भविष्य में घटित हो सकने वाली अप्रिय घटना की जिम्मेदारी लेंगे? उक्त आशय के विचार भाजपा युवा नेता योगेश राजोरा ने प्रेस को जारी अपने बयान में व्यक्त किये। 

योगेश राजोरा ने कहा की कमलनाथ जिस प्रकार से कांग्रेस कार्यकर्ताओ के माध्यम से अपनी तथाकथित योजने के फार्म को 1500 रूपए प्रति माह के प्रलोभन में भोलीभली महिलाओ से भरवा रहे है जबकि कांग्रेस विपक्ष की भूमिका में है एवं इन कांग्रेस कार्यकर्ताओ के पास किसी प्रकार का कोई शासकीय आदेश इस प्रकार की जानकारी एकत्रीत करने हेतु नही है यह प्रदेश की जनता के साथ सरासर धोका है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है ये बात सही है कि कमलनाथ और उनकी पार्टी सत्ता के बिना छटपटा रही है उन्हें पता है की प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी  सरकार बना कर एक नए इतिहास की रचना करेगी।   

राजोरा ने कहा की कमलनाथ सत्ता के सपने देखना बंद करे यहाँ कर्नाटक नही मध्यप्रदेश है। प्रदेश की जनता ने पंद्रह माह का आप के नेतृत्व में कांग्रेस के कुशासन को कलंक के रुप में सहन किया है। जनता इतनी जागरूक है कि वह आप के थोते वादों पर यकींन नही करती और मिस्टर बंटाढार दिग्विजय सिंह की बातो पर भी भरोसा नही करती। तंदूर काण्ड में जिनके हाथ खून में रंगे हो उस कांग्रेस के मुंह से नारी सम्मान योजनाओ जैसी बाते शोभा नही देती। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE