BREAKING NEWS
KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2023, 4:47 pm
BIG NEWS : धनगर गायरी समाज हुआ लामबंद, अरनिया मामादेव में हुई भगतराम की हत्या को लेकर समाजजन पहुंचे एसपी कार्यालय, सख्त कार्यवाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। जावद तहसील के अरनिया मामादेव में हुई भगतराम गायरी की हत्या के आरोपी देवीलाल व उसके सहयोगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उसके मकान को ध्वस्त करने की मांग करते हुए धनगर गायरी समाज लामबंद होकर एसपी कार्यालय पहुंचा। धनगर गायरी समाज और गांववासियों ने यहां पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी के नाम ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस द्वारा समय पर उचित कार्यवाही ना किए जाने के कारण आरोपी देवीलाल और उसके परिवार के हौसले बुलंद हो गए और इन लोगों ने भगतराम की चाकू मारकर हत्या कर दी। धनगर गायरी समाज ने एसपी अमित तोलानी को दिए ज्ञापन में कहा कि बगदीराम गायरी ने बाली बाई उर्फ बालकबरी बाई से खेत पूरे विधि सम्मत तरीके से खरीदा था। जिस पर देवीलाल मीणा आए दिन जान से मारने की धमकी देकर खेत पर अवैध कब्जा करने की कोशिश करता रहता था। जिसके लिए पुलिस को कई बार पूर्व में बगदीराम के परिवार ने लिखित शिकायत की थी। 

ज्ञापन देने से पूर्व गायरी समाज के लोग आक्रोशित होकर मेसी फर्गुसन शोरूम चौराहा पर इकट्ठा हुए और रैली के रूप में चलते हुए नारेबाजी कर एसपी कार्यालय पहुंचे। बताते चलें कि कल दोपहर भगतराम की मौत हो गई थी जिससे पूरा गायरी समाज आक्रोशित है। एसपी अमित तोलानी द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE