BREAKING NEWS
KHABAR : अगस्त माह की इस तारीख को टाउन हॉल में होगा.. <<     KHABAR : कुत्तों के झुंड ने 3 वर्षीय बच्ची पर किया.. <<     BIG NEWS : नयागांव पुलिस ने खोला तस्करी का खेल, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : नीमच रेडक्रॉस सोसाइटी का होगा कायाकल्प,.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग के लिए.. <<     BIG NEWS : हाईवे पर टैंकर से डीजल चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : सरसी के विशाल धाकड़ का राज्य स्तरीय.. <<     MP सुपरफास्ट 10: ₹1750 से ED की ₹10,000 करोड़ रेड तक,.. <<     REPORT : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का निराकरण करने.. <<     BIG NEWS : थाने के सामने नाकाबंदी में खुला नशे की.. <<     महाकाल लोक फूड जोन में खाद्य विभाग का छापा,.. <<     BIG REPORT : घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप,.. <<     BIG REPORT : पंचायतों पर कलेक्टर डॉ. भरसट की सीधी नजर,.. <<     KHABAR : महाकाल लोक के फूड जोन में खाद्य विभाग का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 12, 2023, 6:23 pm
KHABAR : प्रदेश अध्यक्ष राकेश जावरिया के मुख्य आतिथ्य में हुई मेघवाल समाज संगठन की बैठक, बोले- समाज सदस्यों के सहयोग से छात्रावास निर्माण के रूप में साकार हो रहा सपना, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मेघवाल समाज छात्रावास नीमच के निर्माण को गति प्रदान करने एवं आय व्यय का विवरण प्रस्तुत करने के लिए युवा मेघवाल समाज संगठन जिला नीमच की बैठक प्रदेश अध्यक्ष राकेश जावरिया के मुख्य आतिथ्य व जिलाध्यक्ष कैलाश चंद्र सूर्यवंशी की अध्यक्षता में डॉक्टर अंबेडकर सर्कल पर रविवार को संपन्न हुई। 
उक्त बैठक में युवा मेघवाल समाज संगठन मप्र के प्रदेश अध्यक्ष राकेश जावरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि मेघवाल समाज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों,व्यापारियों और किसान बंधुओं के सहयोग से छात्रावास निर्माण के रूप में समाज का सपना साकार हो रहा हैं। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सपना था की समाज का हर व्यक्ति पढ़ा लिखा हो एवं उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने समाज, परिवार एवं देश के विकास में अपना योगदान दें। इसी उद्देश्य को लेकर मेघवाल समाज के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों कर्मचारियों ने एक बीड़ा उठाया है की नीमच जिला मुख्यालय पर मेघवाल समाज का एक भव्य छात्रावास का निर्माण किया जाए ताकी समाज का गरीब से गरीब व दुर दराज का बच्चा छात्रावास में रहकर उच्च क्वालिटी की शिक्षा ग्रहण कर सकें। जिलाध्यक्ष  कैलाश चंद्र सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज के होनहार व प्रतिभावान बच्चों को परिवार की आर्थिक स्थिति एवं शहरों से दूरदराज ग्रामीण क्षेत्रों में रहने के कारण उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने के अवसर नही मिल पा रहे हैं । जब हमारे समाज का छात्रावास बन जायेगा तो हमारे बच्चे यहाँ रहकर प्रतियोगिता परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा हेतु अच्छे कॉलेज एवं कौचिंग क्लासेस की सुविधा प्राप्त कर सकेगा । बच्चों के लिए करियर मार्गदर्शन जैसी सुविधाएँ भी हम प्रति वर्ष प्रदान करवा सकेंगे। जैसा की हम सबको विदित है कि हायर सेकेंडरी स्कूल  के बाद डीग्री डिप्लोमा प्राप्त करने के लिये जिला मुख्यालय पर रह कर पढ़ाई करने हेतु अधिकांश बच्चे शहरों का भारी खर्च वहन नही कर पाने के कारण आगे के पढ़ाई नही कर पाता है। इस कारण हमारे समाज के बच्चे जज , कलेक्टर नही बन पाते हैं ।
बैठक को संरक्षक बी. एल.जावरिया प्राचार्य चीताखेड़ा ,महेश जांगड़े रीडर 1 नीमच,शम्भुलाल भीयाँजा सेवानिवृत्त प्राचार्य कुकड़ेश्वर,कन्हैयालाल मेघवाल प्रदेश महासचिव,बालमुकुन्द मेघवाल शिक्षक कस्मारिया ,महेश चौहान प्रदेश महासचिव,डॉक्टर गोविंदराम मेघवाल उमाहेड़ा,भागीरथ चौरड़िया पेन्टर मनासा ने महत्वपूर्ण सुझाव के साथ  उद्बोधन दिए।
     इस अवसर पर संगठन में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शांतिलाल कमलवा हर्कियाखाल को जीरन तहसील अध्यक्ष,भागीरथ चौरड़िया मनासा को ब्लॉक उपाध्यक्ष मनासा,विष्णू चौरड़िया विसलवास सोनिगरा को तहसील अध्यक्ष नीमच,फकीर चंद्र परिहार जमुनिया रावजी एवं प्रह्लाद मेघवाल लोड़कीया को  सह सचिव तहसील मनासा के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई ।
भागीरथ चौरड़िया ब्लॉक उपाध्यक्ष मनासा विष्णू चौरड़िया तहसील अध्यक्ष नीमच ने छात्रावास निर्माण हेतु ₹ 11000/- से संगठन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।कारुलाल मेघवाल जावी प्रधानाध्यापक ने आजीवन सदस्यता की अंतिम किश्त 21000 रुपये ऑनलाइन बैंक में जमा की एवं शम्भुलाल भीयाँजा ने भी अन्तिम किश्त के रूप में 10000/- रू चेक प्रदान किया। दशरथ चौरड़िया जिला कोषाध्यक्ष द्वारा आजीवन सदस्यता राशि,सहयोग हेतु घोषणा राशि एवं समाज जनों द्वारा छात्रावास निर्माण में प्राप्त सहयोग राशि के आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया।
     बैठक में गोपाल मेघवाल जमुनिया कलां,हिरालाल मेघवाल बाँसखेड़ा जगदीश मेघवाल पेन्टर बाग पिपलिया,दिनेश कमलवा  कोटड़ी इस्तमुरार,भगवानलाल जांगड़े सेवानिवृत्त शिक्षक कुकड़ेश्वर,दिनेश बायड़ मोड़ी,बालमुकुन्द मेघवाल आमलीखेड़ा,डॉ. प्रह्लाद डाँगी नीमच,प्रेमसूख मेघवाल जवासा,भेरुलाल मेघवाल पलासिया सहित अन्य समाज जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन विनोद मेघवाल सुवाखेड़ा ने किया एवं आभार व्यक्त कन्हैयालाल मेघवाल नया मालाहेड़ा द्वारा किया गया।उक्त जानकारी जिला कोषाध्यक्ष दशरथ चौरड़िया द्वारा दी गई ।

--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE