नीमच। जिले से गुजर रहे महू-नसीराबाद नेशनल हाईवे पर सोमवार को भयानक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड को भी पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार को चलती कार में आग लग गई। अचानक लगी आग से कार सवार परिवार में हड़कंप मच गया। कार सवारों ने बमुश्किल उतरकर जान बचाई। घटना नीमच के मालखेड़ा-जेतपुरा फंटे के बीच हुई। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार में सवार नीमच सिटी निवासी मुरली मनोहर प्रजापत सहित परिजन सवार थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।