कुकडेश्वर। नगर के राजाधिराज श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव के लाइव दर्शन प्रसारण का शुभारंभ नगर के शिव भक्तों द्वारा किया गया से श्री सहस्त्र मुखेश्वर महादेव लाईव दर्शन के नाम से यूट्यूब वेबसाइट बनाकर नित्य 24 घंटे सहस्त्र मुखेश्वर महादेव के दर्शन अब घर बैठे होंगे।
उक्त जानकारी रवि राठौर ने देते हुए बताया कि नगर के राजाधिराज विश्व के चुनिंदा शिवलिंगों में से एक अति प्राचीन व चमत्कारी सहस्त्रमुख वाले श्री महादेव की महिमा देशभर में पहुंचे एवं दर्शनों का लाभ सभी को घर बैठे मिले इसके लिए उक्त यूट्यूब वेबसाइट का शुभारंभ किया गया है।