मल्हारगढ़। मांगलिक भवन मल्हारगढ़ में आज भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हारगढ़ के कामकाजी बैठक संपन्न हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिले के महामंत्री एवं विधानसभा संयोजक राजेश दीक्षित, विधानसभा के विस्तारक नरेंद्र राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाट, भाजपा मंडल सह प्रभारी राजेन्द्र भारद्वाज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
बैठक में 14 जून को होने वाले लाभार्थी सम्मेलन, 16 जून को होने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन एवं व्यापारी सम्मेलन तथा 18 जून को होने वाले लोकसभा सम्मेलन, 21 जून को होने वाले योग दिवस, 23 जून को होने वाले श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं 25 जून को होने वाले प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम एवं आपातकाल काला दिवस जैसे आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। बैठक में समस्त शक्ति केंद्र के पंच परमेश्वर उपस्थित रहे।