नीमच। आज नीमच के टाउन हॉल में हितग्राही सम्मेलन का आयोजन भारतीय जनता पार्टी द्वारा किया गया। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल, बेमिसाल का नारा देकर आयोजित किए गए सम्मेलन में भाजपा के नेताओं द्वारा हितग्राहियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। सम्मेलन में प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का वक्ताओं ने जमकर बखान किया। हितग्राही सम्मेलन में भाजपा के नेताओं ने आगामी चुनाव में उपस्थित लोगों से पार्टी के पक्ष में वोट डालने की अपील भी की।
इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष शारदा धनगर, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, राकेश पप्पू जैन, हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर, संतोष चोपड़ा, वीरेंद्र पाटीदार, राकेश भारद्वाज, सत्यनारायण गोयल, मीना जायसवाल, मोहन राणावत, योगेश जैन, सुखलाल पंवार और बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। हितग्राहियों के लिए सहभोज की व्यवस्था भी रखी गई।
इस आयोजन को डिनर पॉलिटिक्स भी कहे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। भारतीय जनता पार्टी की यह सारी कवायद साफ तौर पर हितग्राहियों के वोट साधने की कोशिश और चुनावी तैयारियों की दिशा में नज़र आ रही है।