BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2023, 1:53 pm
BIG NEWS : भाजपा से हो रहा जनता का मोह भंग, उमराव गुर्जर के सम्मुख भाजपाइयों ने ली कांग्रेस की सदस्यता, ब्लाक अध्यक्ष रहे उपस्थित, नारी सम्मान योजना के पंजीयन उत्साह से करवा रहे नागरिक, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे वैसे जनता का भाजपा और प्रदेश की शिवराज सरकार के प्रति मोहभंग हो रहा है। जबकि कांग्रेस के प्रति जनता की आस्था बढ़ रही है। 

बुधवार को कांग्रेस की नारी सम्मान योजना के आवेदन भरवाने के महाअभियान के तहत किसान नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य व पूर्व मंडी अध्यक्ष उमरावसिंह गुर्जर जीरन ब्लॉक के गांवों में दौरा कर रहे थे। तालखेड़ा, बाँसखेड़ा, खेताखेड़ा में ग्रामीणों ने उनका भावभीना स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के पुराने खांटी नेता सुरेश काका पाटीदार तालखेड़ा, नरेंद्रसिंह पंवार बाँसखेड़ा, खेताखेड़ा के मांगीलाल पंवार, घीसालाल भाटी, भारत भाटी, करमचंद भाटी, रमेश भाटी, कैलाश भाटी सहित ग्रामीणों ने भाजपा छोड़कर सामूहिक रूप से उमरावसिंह गुर्जर के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान गुर्जर एवं जीरन ब्लॉक अध्यक्ष विनोद दक, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विनोदसिंह भँवरासा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस परिवार में शामिल होने वाले नेताओं, कार्यकर्ताओं का उपरना ओढाकर और पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए किसान नेता गुर्जर ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शासनकाल में हर वर्ग त्रस्त है। कई वास्तविक पात्र गरीबों को आवास योजना का लाभ नहि दिया गया जबकि भाजपा के अपात्र लोगों को आवास दे दिए गए। ऐसा ही अन्य योजनाओ में भी भारी भ्रष्टाचार हो रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आई थी तो कुर्सी संभालते ही किसानों का कर्ज माफ किया था, किसानों का भला होते देख भाजपा और शिवराज को हजम नहीं हुआ, ऐसे में कुछ गद्दारों को मिलाकर कांग्रेस की सरकार गिरा दी, अन्यथा शेष सभी किसानों का कर्ज कभी से माफ हो जाता। पूरा कर्ज माफ करने की ताकत तो भाजपा में थी नहीं इसलिए अब चुनाव नजदीक आते देख भाजपा की सरकार ब्याज माफी के वादे कर रही है, जिसका लाभ भी व्यवस्थित रूप से किसानों को नहीं मिल रहा है। शिवराज के राज में कहावत चरितार्थ हो रही है कि अंधा बांटे रेवड़ी, अपनों-अपनों को देवे। अन्य नेतागणों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। ग्रामीणों ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जिताने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर ग्रामीण नेता कांशीराम भाटी, चाँदमल, दिनेश विश्वकर्मा, महेश मेघवाल, गणपतलाल बुनकर, हिमांशु बैरागी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE