BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 11:57 am
BIG NEWS : नारकोटिक्स पुलिस के खिलाफ आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी का प्रदर्शन, कार्यवाई को बताया गलत, मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग, पढ़े पीडी बैरागी की खबर    

Share On:-

मन्दसौर। नारकोटिक्स पुलिस द्वारा 10 जून को सीतामऊ तहसील के अंतर्गत गांव चिरमोलिया के राहुल सूर्यवंशी नामक युवक पर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। उसी के विरोध में भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के लोग बड़ी संख्या में एकत्र होकर नारकोटिक्स कार्यालय मन्दसौर पहुंचे और सीबीएन अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जांच कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर राहुल सूर्यवंशी को रिहा किया जाए की मांग की। भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के लोगों द्वारा सीबीएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया और नारे लगाते हुए कहा कि सीबीएन की गुंडागर्दी नही चलेगी। 

मामले में आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष मंदसौर ने कहा कि सीबीएन के भ्रष्ट कर्मचारियों द्वारा राहुल सूर्यवंशी को झूंठे एनडीपीएस एक्ट में फसाया गया है मुख्य आरोपी कचरूलाल पिता माणकलाल पाटीदार निवासी लचाखेड़ी को 7 दिन के भीतर गिरफ्तार किया जाए। 

भीम आर्मी आजाद समाज के जिलाअध्यक्ष ने बताया कि राहुल सूर्यवंशी बहुत ही गरीब परिवार से हैं और मेहनत मजदूरी कर अपना और परिवार का गुजर बसर करता है। राहुल सूर्यवंशी के घर के पास ही पाटीदार की किराने की दुकान है और 10 तारीख को कचरुलाल पाटीदार द्वारा राहुल सूर्यवंशी के घर पर अपना सामान का बैग रख दिया था। थोड़ी देर बाद सीबीएन के अधिकारी राहुल सूर्यवंशी के घर पर पहुंचकर घर की तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान बैग को खोलकर देखा तो अफीम डोडाचूरा निकला जबकि राहुल सूर्यवंशी तस्करी के कामों से कोसों दूर हैं। सीबीएन के अधिकारी कर्मचारियों ने जबरन राहुल सूर्यवंशी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया और मुख्य आरोपी खुले आम घूम रहा हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE