BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 3:25 pm
BIG NEWS : भाजपा में उभर रहे असंतोष को लेकर टिफिन पार्टी का आयोजन, कार्यकर्ताओं को एक छत के नीचे लाने की जद्दोजहद, जमीनी कार्यकर्ताओं की गिनती रही नगण्य, पढ़े अब्दुल अली ईरानी  पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। भाजपा के खांटी नेताओं और समर्पित कार्यकर्ताओं में उभर रहे असंतोष को थामने की कवायद नीमच में भी अलग-अलग आयोजन करके की जा रही है। संवादहीनता की वजह से भाजपा के कार्यकर्ताओं में पैदा हुई नाराजगी सत्तासीन और संगठन के पदाधिकारियों को देर सबेर समझ में आने लगी है। 

नीमच के किलेश्वर में हुई टिफिन पार्टी में इसे साधने की कोशिश की गई। भाजपा के कार्यकर्ताओं को टिफिन लेकर बुलाया गया। सामूहिकता और समरसता की खूब बातें हुई। चुनाव के चंद महीने पहले आयोजित टिफिन पार्टी में कहा गया कि परिवार में कोई छोटा बड़ा नहीं होता। ऊंच-नीच का भेद नहीं चलता। नीमच जिले में भी सिंघिया फैक्टर को लेकर भाजपा का अंदरूनी माहौल प्रभावित हैं। ऐसे में ज़मीनी कार्यकर्ताओं की याद आना स्वाभाविक है। फिलहाल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल, बेमिसाल के नारा बुलंद कर टिफिन पार्टी करके कार्यकर्ताओं को एक छत के नीचे लाने की जद्दोजहद की गई। उपस्थिति उंगलियों पर गिनने लायक रही। 
इस अवसर पर विधायक दिलीप सिंह परिहार ने उद्बोधन भी दिया और भोजन भी परोसा। भाजपा की टिफिन पार्टी में अधिकांश चेहरे वही थे, जिनका सत्ता और संगठन में दबदबा है। जमीनी कार्यकर्ताओं की गिनती नगण्य रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE