BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 6:06 pm
BIG NEWS : व्यापारी वर्ग जीएसटी की विसंगतियों से परेशान- चौरडिया, कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न, व्यापारी वर्ग के अनेक मुद्दों पर हुई परिचर्चा, पढ़े खबर   

Share On:-

सतना। मध्यप्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरड़िया के मुख्य आतिथ्य में सतना जिला उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक हुई। जिसमें प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष राजाराम त्रिपाठी, सतना शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मकसूद अहमद, सतना ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप मिश्रा, पूर्व विंध्य चेंबर ऑफ कॉमर्स इंडस्ट्री अध्यक्ष गिरीश शाह, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार केलू उपाध्याय, सतना जिला कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष कल्पेश शाह की विशेष उपस्थिति में संगठन सदस्यों से व्यापारी वर्ग के अनेक मुद्दों पर परिचर्चा हुई। 

मध्यप्रदेश कांग्रेस उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अजय चौरडिया ने उपस्थित कांग्रेस संगठन के साथियों से कहा कि कमलनाथ सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाले नेतृत्वकर्ता है। हमे संगठन में अधिक से अधिक सभी वर्ग, छोटे, बड़े व्यापारियों को कांग्रेस से जोडना है। उपस्थित व्यापारी साथियों ने जीएसटी, टैक्स, राइस मिलों की विसंगतियों से हो रही परेशानी को परिचर्चा में प्रमुखता से रखा। 
अजय चौरडिया ने कहा कि हमारे संगठन के साथियों को प्रतिदिन दो नए व्यापारी साथियों से मिलना व उन्हे जोड़ना है। व्यापारी वर्ग जीएसटी की विसंगतियों से परेशान है। 

उक्त बैठक मे पीडी पटेल, मनीष तिवारी, पुष्पेंद्र द्विवेदी, दिलीप जैन, रवि जायसवाल, मधुकर पारेख, विमल अग्रवाल, गुंजन चौरसिया, पंकज शाह, संयोग जैसवाल, राजेंद्र सचदेवा, कमल पुरुस्वानी, नितिन पारेख, प्रवीण मित्तल, राहुल सिंघई, समन्वय जैन, प्रशांत वोरा, चितेश ठक्कर सहित प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE