BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2023, 6:45 pm
NEWS : भाजपा महा जनसंपर्क अभियान में सांवलिया जी में विशाल जनसभा 16 को, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा, प्रदेश संगठन सह प्रभारी विजया राहटकर होंगे मुख्य वक्ता, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशेष अभियान महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य केंद्र की मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन की सक्रियता सुनिश्चित करना है। इस अभियान में सभी लोकसभा क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से विशेष रूप से व्यापक जनसंपर्क किया जा रहा है। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने विज्ञप्ति में बताया कि महा जनसंपर्क कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार को सांवलियाजी में प्रातः 11 बजे विशाल जनसभा पार्किंग परिसर के पास डोम में आयोजित की जा रही है। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश भाजपा सह प्रभारी विजया राहटकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रभुलाल सैनी मुख्य वक्ता होंगे। 

सांवलियाजी में शुक्रवार को होने वाली जनसभा की तैयारियों का सभा स्थल पर निरीक्षण करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, महा जनसंपर्क अभियान जिला संयोजक मिट्ठू लाल जाट, सहसंयोजक रघु शर्मा, जिला महामंत्री सोहनलाल आंजना, जिला उपाध्यक्ष श्रवण सिंह राव, जिला मंत्री भेरूलाल गायरी, जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन, अनिल शिशोदिया, हजारी दास वैष्णव, विनोद चपलोत, अशोक पारलिया, पवन तिवारी, सुनील मेनारिया, जीवन चौधरी, गोपाल मेनारिया, विजय सिंह, एम डी शेख, अरुण वैष्णव, आदि ने सभा स्थल पर बैठक व्यवस्था, पार्किंग, भोजन व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। 

महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विकास तीर्थ कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का केंद्रीय पदाधिकारियों, सांसद और विधायकों के साथ मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में शुक्रवार प्रातः 10.30 बजे मेडिकल कॉलेज का अवलोकन कराया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक सागर सोनी द्वारा उन्हें केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE