BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता अंर्तगत वीडियों मेकिंग.. <<     REPORT : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के तहत 13 मई को.. <<     KHABAR : चौथे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत.. <<     KHABAR : जिले में 13 मई को 1137 मतदान केंद्रो पर होगा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में लोकसभा निर्वाचन की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिले में वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत.. <<     KHABAR : सामान्य प्रेक्षक सिद्दीकी व जिला.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वीप गतिविधियों के तहत विभिन्न.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सावन कुंड और भयानक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रिजर्व ईवीएम एवं वीवीपेट के लिए अस्थायी.. <<     VIDEO NEWS: #सांसद बनने के बाद अमिताभ बच्चन ने क्यों.. <<     KHABAR : जिला निर्वाचन अधिकरी दिलीप कुमार यादव की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2023, 8:29 pm
NEWS : भाजपा महाजनसंपर्क विकास तीर्थ कार्यक्रम संपन्न, प्रदेश अध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेता रहे उपस्थित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा जिले में विकास कार्यों के अवलोकन का विकास तीर्थ कार्यक्रम चित्तौड़गढ़ के मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा भाजपा प्रदेश संगठन से प्रभारी विजया रहाटकर पूर्व कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी , चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित विकास तीर्थ कार्यक्रम के लोकसभा संयोजक सागर सोनी डॉक्टर आई एम सेठिया, मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ अनीश जैन के आतिथ्य में हुए। 

इस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष सांसद सी पी जोशी ने कहा कि शीघ्र ही राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज का पीएम द्वारा उदघाटन होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से स्वास्थ्य  के क्षेत्र में 90 हजार करोड़ का बजट व्यय कर व्यस्थाओ में सुधार किया है। राज्य में 9 साल में 23 मेडिकल कॉलेज की सौगात केंद्र सरकार ने दी है जिसमें 60 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार व्यय कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रत्येक क्षेत्र में विकास की गंगा बहाते हुए आम नागरिक को लाभ पहुंचाया हैं। 

पूर्व केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ महेश शर्मा ने केंद्र सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि को एक निरंतर प्रक्रिया बताते हुए सांसद सी पी जोशी के प्रयासों की सराहना की।
प्रदेश संगठन सह प्रभारी विजया राहटकर ने चित्तौड़गढ़ में केंद्र सरकार की सभी  योजनाओं को सांसद जोशी के प्रभावी प्रयासों से मूर्त रूप दिया गया है और चित्तौड़गढ़ का मेडिकल कॉलेज इसकी एक महत्वपूर्ण बानगी है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं,रेलवे और अन्य सेवाओं में केंद्र सरकार की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। 
चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने भी संबोधित कर मेडिकल कॉलेज को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण सौगात बताया ।कार्यक्रम की प्रस्तावना विकास तीर्थ लोकसभा संयोजक सागर सोनी ने प्रस्तुत की और कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने किया। 
अतिथियों का स्वागत मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर दुष्यंत,डॉक्टर महेंद्र बालोत,डॉक्टर उमंग,डॉक्टर नीरज,डॉक्टर रश्मि, डॉक्टर प्रवीण ने किया। 
कार्यक्रम से पूर्व सभी अतिथियों ने मीडिया कर्मियों के साथ मेडिकल कॉलेज का सूक्ष्मता से अवलोकन कर डॉक्टर्स और विद्यार्थियों से विभिन्न विषयों की जानकारी ली। इस दौरान भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज पारीक, नगर उपाध्यक्ष गोवर्धन जाट आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE