BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2023, 8:30 pm
BIG NEWS : चुनावी रण 2023, गोपनीय सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर  

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। संभवतः 3 महीने बाद आदर्श आचार संहिता भी लग जाएगी। ऐसे में कांग्रेस पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने के मूड में हैं। कांग्रेस हर कदम सोच समझ कर रख रही है। कमलनाथ और दिग्गी राजा की जुगलबंदी काफी हद तक कामयाब भी होती दिख रही है। 

एमपी में गुजरात मॉडल- 
जहां बात की जाए प्रदेश भाजपा की तो पार्टी के अंदर भी भारी उथल पुथल मची हुई है। जहां संघ के सर्वे भाजपा के पक्ष  बता रहे है। ऐसे हालात में भाजपा शीर्ष नेतृत्व गुजरात मॉडल को प्रदेश में लागु करने जा रही है। सूत्रों के हवाले से मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र में भाजपा से केवल दो उम्मीदवार रीपीट होंगे। बाकि सभी सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया जाएगा। वहीं कांग्रेस भी भाजपा के नक्शे कदम पर चलती हुई दिखाई दे रही है। सर्वे अनुसार के अनुसार कांग्रेस भी अधिकतर सीटों पर नए चेहरों को उतारने की तैयारी में है।     

कांग्रेस का आरएसएस पैटर्न- 
कांग्रेस पूरी तरह से आरएसएस की तर्ज पर चुनावी रण में उतर चुकी है। जिस प्रकार से संघ के कार्यकर्ता और पदाधिकारी ग्राउंड जीरो पर कार्य करते हैं। ठीक वैसे ही कमलनाथ और दिग्गी राजा की गोपनीय टीम भी प्रदेश की हर विधानसभा में दिए गए निर्देशों के तहत कार्य कर रही है। हर विधानसभा पर गोपनीय रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को भेजी जा रही है। जिससे समय रहते डेमेज कंट्रोल किया जा सके। 

70 सीटों को लेकर खास रणनीति- 
कमलनाथ और दिग्गी राजा ने उन 70 विधानसभा पर एक ख़ास रणनीति बनाई है जहां कांग्रेस लगातार हार रही है। इन 70 सीटों पर दिग्विजय सिंह की खास नजर है। कुशल राजनीतिज्ञ दिग्गी राजा लगातार इन सीटों का दौरा भी कर रहे हैं। साथ ही कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा कर उनका मन भी टटोल रहे हैं। साथ ही नेताओं और कार्यकर्ताओं में फैले असंतोष को लेकर आपसी सामंजस्य भी बैठा रहे हैं। 

सर्वे रिपोर्ट पर निर्णय-
कांग्रेस के द्वारा विभिन्न एजेंसियों के द्वारा किए गए सर्वे के आधार पर इन 70 सीटों पर जो नेता अभी फ्रंटफ्रूट पर है उनकी स्थिति सही नहीं है। इन विधानसभा के भावी उम्मीदवारों की रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व के पास सही नहीं है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर इन सीटों पर संभावित उम्मीदवारों को रिपीट किया जाए तो फिर कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ सकता है। अंदरख़ानों की खबर के अनुसार रिपोर्ट के बाद शीर्ष नेतृत्व इन 70 सीटों पर नए चेहरे उतारने के मूड में है। कांग्रेस उन उम्मीदवारों को तवज्जों देगी जिनकी छवि साफ़ हो और आमजन में गहरी पेठ हो।                   

नीमच के लिए भी चोंका देने वाली रिपोर्ट-
कांग्रेस के लिए चुनौती वाली इन 70 सीटों में नीमच विधानसभा भी है। यहाँ भी कांग्रेस के लिए 2003 से सूखा ही है। साथ ही गोपनीय सर्वे के अनुसार अभी के संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी असंतोष बताया गया है। कांग्रेस द्वारा किए गए निजी सर्वे में नीमच विधानसभा से हरीश दुआ का नाम सबसे प्रबल दावेदार के रूप उभरा है। हरीश दुआ एक साफ़ छवि के नेता के साथ कांग्रेस के लिए ओबीसी वर्ग का बड़ा चेहरा है। दुआ की शहर में भी अच्छी पकड़ है। बड़े कारोबारी होने के कारण व्यापारियों के भी खास है। हरीश दुआ की पत्नी नीता दुआ नीमच नगर पालिका की अध्यक्ष भी रह चुकी है। इनके कार्यकाल में नीमच में कई अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। साथ ही बेदाग छवि के साथ कार्यकाल को पूरा किया है।

मीनाक्षी मेडम के खास हरीश दुआ-
हरीश दुआ नीमच जिले में पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन के भी ख़ास माने जाते है और मीनाक्षी नटराजन राहुल और सोनिया गाँधी के इनर सर्कल में मानी जाती है। ऐसे में हरीश दुआ के लिए ये भी एक बहुत बड़ा फेक्टर होगा। क्योंकि मीनाक्षी की गाँधी परिवार में डाइरेक्ट इंट्री रहती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE