नीमच। नीमच शहर के समीपस्थ ग्राम पंचायत धनेरिया कलां में सरपंच पद के लिए 13 जून को हुए उप चुनाव में आज 17 जून को हुई मतगणना में राजेश राठौर ने अपने निकटतम अन्य 5 प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए शानदार विजय का परचम लहराया है। राठौर ने प्रथम मतगणना से ही बढत बनाई जो अंतिम मतगणना तक 1894 मत हासिल कर 881 मतों से जीत हासिल की जो धनेरिया कलां के इतिहास में शानदार आगाज की है ।
विदित रहे नव निर्वाचित सरपंच राजेश राठौर स्व निर्मल राठौर के बड़े भाई है और गांव में एक सज्जन शील व्यक्ति के रुप में जाने जाते हैं। निर्मल राठौर की हृदयविदारक घटना में निधन होने से यहां उप चुनाव हुआ और इस उप चुनाव में स्व निर्मल राठौर की सहानुभूति का लाभ राजेश को मिला और उनकी प्रचंड मतों से जीत हुई है। इस चुनाव में भाजपा के तीन उम्मीदवारों चिरंजीव नागदा, मदनलाल चौधरी और सीमा आनंद ने भी अपनी उम्मीदवारी दबंगता से पेश की और चुनाव भी दमखम से लडा था किन्तु पूर्व सरपंच स्व निर्मल राठौर की सहानुभूति के आगे सब निष्फल साबित हुए और एक बार फिर ग्राम पंचायत पर पंजा यानि कांग्रेस का परचम लहराया इस चुनाव से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है तो वहीं बिजेपी में मायुसी छायी हुई है।
जैसे ही राजेश राठौर के जीत की खबर मिली कार्यकर्ताओं ने अपने लाडले नव निर्वाचित सरपंच राजेश राठौर को कंधे पर उठा लिया और फुल मालाओं से लाद दिया और जोरदार स्वागत किया। अपनी जीत को राजेश ने आम जनता और कार्यकर्ताओं की मेहनत का फल बताया और सभी का आभार जताया।