देवास। नेवरी बरोठा रोड स्थित मां लालबाई फूलबाई माता मंदिर पर मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार बनने पर पांच बड़ी सौगाते एवं नारी सम्मान योजना को लेकर नेवरी मंडलम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बड़ी अहम बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि हाटपिपलिया विधानसभा कांग्रेस के प्रबल दावेदार ठाकुर राजवीर सिंह बघेल थे। बघेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ जी की सरकार बनने पर प्रदेश की जनता को पांच बड़ी सौगाते महिलाओं के खाते में 15 सो रुपए डाले जाएंगे ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा किसानों का दो लाख का कर्जा माफ होगा घरेलू बिजली बिल पर यूनिट ₹100 एवं 200 यूनिट हाफ होगा सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन लागू होगी ऐसी कई योजनाओं का लाभ आमजन को मिलेगा। इसके पश्चात नेवरी मंडलम के प्रभारियों को नारी सम्मान योजना के फॉर्म सोपे गए सभी प्रभारियों को कहा कि अपने अपने गांव की माता बहनों के फार्म भर कर भोपाल जमा किए जाएंगे। इस अवसर पर कांग्रेस जिला ग्रामीण अध्यक्ष अशोक पटेल कप्तान जिला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बघेल वरिष्ठ एडवोकेट कांग्रेस प्रभारी बसंतीलाल मोदी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता त्रिंबक राव बर्वे गुलाब सिंह सरपंच रोजड़ी नेवरी नगर काग्रेस अध्यक्ष अनिल गुप्ता ओमप्रकाश रेनवाल गोरधन पांचाल आत्माराम जाट एडवोकेट अनिरुद्ध सिंह पवार महूखेड़ा हाटपिपलिया कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रवीण जैसवाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कन्हैया लाल मिस्त्री पार्षद राहुल तवर बंसीलाल तवर दीपेंद्र पटेल ओंकार लाल वैष्णव संदीप प्रजापति अंकित कांठेड़ मनोहर भाटिया नरेंद्र चौहान पत्रकार सहित क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष डॉक्टर जगदीश जोशी ने किया एवं सभी अतिथियों का आभार नेवरी सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप रावल ने माना।