BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 12:41 pm
KHABAR : आम आदमी पार्टी की महारैली अब 1 जुलाई को, रैली की अनुमति को लेकर आप नेता ने बीजेपी पर साधा निशाना, पढ़े अजय सिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर    

Share On:-

रामपुरा। यह सर्वविदित है कि आम आदमी पार्टी की 25 जून को आप के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के मुख्य आतिथ्य में ग्वालियर में एक महारैली संपन्न होने वाली थी। जिसका प्रचार प्रसार आम आदमी पार्टी के क्रांतिकारी साथी संपूर्ण मध्यप्रदेश में घर घर जाकर आमंत्रण पत्र देकर कर रहे थे। 25 जून को एक ऐतिहासिक रैली ग्वालियर में होने जा रही थी जिससे बौखलाकर भाजपा ने तानाशाही रवैया अख्तियार कर शिवराज सिंह चौहान का 24 जून को उसी मेला ग्राउंड में आनन-फानन में एक सभा आयोजित कर पूर्व से स्वीकृत आम आदमी पार्टी की 25 जून को होने वाली ऐतिहासिक रैली की अनुमति रद्द करवा दी। भाजपा को लग गया कि 25 जून को जो ऐतिहासिक रैली होने वाली है वह भाजपा के लिए आगामी चुनाव में हारने का मुख्य कारण बनेगी वही आप की सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। इस संबंध में निरंतर मध्य प्रदेश सरकार की एजेंसिया सरकार को इंगित कर रही थी कि आम आदमी पार्टी की इतनी तैयारी हैं कि इस रैली को अगर रद्द नहीं किया गया तो लगभग दो लाख कार्यकर्ता इस मेला ग्राउंड में 25 जून को पहुंचेंगे और यह भाजपा सरकार के लिए खतरे की घंटी सिद्ध होगी और इस रैली से आम आदमी पार्टी का मध्य प्रदेश में सरकार बनाने का दावा पुख्ता होगा। 

आप के मंदसौर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल ने इसे भाजपा का तानाशाही रवैया निरूपित करते हुए कहा है कि हम वो  क्रांतिकारी हैं जो तुम्हारे छल कपट का जवाब देते हुए इस महारैली को उसी मेला ग्राउंड ग्वालियर में 1 जुलाई 2023 शनिवार को आयोजित करेंगे और आपको दिखा देंगे की तारीख बदलने से आपके छल कपट से आपके तानाशाही रवैया से हम डरने वाले नहीं हैं पीछे हटने वाले नहीं हैं और अधिक ताकत से हम 1 जुलाई को उस मेला ग्राउंड ग्वालियर  में उपस्थित होंगे और इस महारैली को ऐतिहासिक महारैली बनाकर दिखाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE