BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 3:59 pm
BIG NEWS : पार्षद उपचुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस एक्शन में, शहर अध्यक्ष पर गिरेगी गाज, शाम तक हो सकता सकता है इस्तीफा, पढ़े खबर

Share On:-

छिंदवाड़ा | नगर निगम में पार्षद उपचुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद अब कांग्रेस संगठन जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने के मूड में नजर आ रहा है। दरअसल वार्ड 42 में कांग्रेस के पार्षद प्रत्याशी राजू स्वामी की हार को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला को हटाए जाने की खबर है, जिसके चलते वह देर शाम तक अपना इस्तीफा संगठन को सौंप सकते हैं। गौर किया जाए तो राजू स्वामी की टिकट पंकज शुक्ला के प्रस्ताव पर फाइनल की गई थी ।
कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि पंकज शुक्ला ने बकायदा यह जिम्मेदारी ली थी कि राजू स्वामी को वह अच्छी खासी वोटों से चुनाव जीत आएंगे लेकिन परिणाम इस दावे की विपरीत आए। ऐसे में कांग्रेस के कुछ अन्य चेहरों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
कांग्रेस सूत्रों की माने तो शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान प्रमोद शर्मा, पप्पू यादव, प्रबल सक्सेना, या गुंजन शुक्ला को मिल सकती है। इन नामों को लेकर कांग्रेश हल्के में चर्चा चल रही है हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि कब तक नए चेहरे को यह जिम्मेदारी दी जाएगी।
मुख्य बात यह भी है कि पिछले नगर निगम चुनाव में शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला की रायशुमारी पर ही पार्षदों के टिकट फाइनल हुए थे ऐसे में कांग्रेस को अच्छी खासी जीत मिली थी जिसके बाद पंकज शुक्ला को पूर्व सीएम कमलनाथ की ओर से शाबाशी भी मिली थी लेकिन उपचुनाव में उनके द्वारा प्रत्याशी बनाए गए राजू स्वामी कमाल नहीं दिखा पाए ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE