BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 5:23 pm
BIG NEWS : नीमच नपा सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ और कांग्रेस नेता दिनेश राठौर, जब फेसबुक पर डाली ये पोस्ट तो मचा घमासान, जानिए क्या है गुलाबी नोटों से भरे सूटकेस का राज, पढ़े कमलेश मांगरिया की खबर    

Share On:-

नीमच। मनासा नगर परिषद के पूर्व सीएमओ और वर्तमान में नीमच नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी महेंद्र वशिष्ठ पर मनासा के कांग्रेस नेता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। वशिष्ठ पर कांग्रेस नेता ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए नीमच में नगर पालिका के सीएमओ का पद मिलने के पीछे भी एक राज होने की बात बताई। कांग्रेस नेता के आरोप से जिले की राजनीति में भूचाल सा आ गया है।

नीमच नपा सीएमओ का अभी हाल ही में नीमच तबादला हुआ है। इससे पहले वशिष्ठ मनासा नगर परिषद के सीएमओ थे। मनासा के पार्षद पति और कांग्रेस नेता दिनेश राठौर ने सोशल मीडिया के माध्यम से महेंद्र वशिष्ठ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। राठौर ने आरोप लगाया कि वशिष्ठ ने मनासा सीएमओ रहते हुए निर्माण अनुमति के बदले रुपयों का लेनदेन किया है। गुलाबी नोटों से भरा सूटकेस लेकर नीमच चले गए है। कांग्रेस नेता दिनेश राठौर ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि नगर परिषद मनासा के पूर्व सीएमओ एवं वर्तमान में नीमच नगर पालिका के सीएमओ आखिरकार आप क्या खेल कर गए मनासा में। 

वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता दिनेश राठौर ने बताया कि जबसे महेंद्र वशिष्ठ ने मनासा नगर परिषद के सीएमओ का चार्ज संभाला था तब से वो भूमाफियाओं के लिए काम कर रहे थे। रूपए लेकर भाजपा नेताओं के नाम पर सरकारी जमीन का नामांतरण करवा देते थे। शहर में ऐसे 5 से 10 मामले हैं, जिनमें जमीन घोटाला हुआ है। मनासा शहर की खादी भंडार की बेशकीमती जमीन भाजपा के नेताओं के नाम कर दी। वशिष्ठ स्थानीय विधायक और विधायक के मिलने वालों के नाम जमीन कर गए। वशिष्ठ ने इन सभी कामों के लिए रूपए भी लिए और सबसे बड़ी शर्त यह रखी कि उन्हें नीमच नगर पालिका का सीएमओ बनाया जाए। महेंद्र वशिष्ठ ने मनासा में रहते हुए भूमाफियाओं को संरक्षण देने का काम किया है। 

दिनेश राठौर ने बताया कि मनासा में सरकारी जमीनों को निजी हाथों में देने का बड़ा घोटाला चल रहा है। इसी को लेकर मनासा ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में 19 जून को एक विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही इस पूरे मुद्दे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से क्षेत्र का एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। हम लोग कमलनाथ को बताएंगे कि मनासा विधानसभा में भाजपा के लोग कैसे जमीनों का हेरफेर कर अपने-अपने नाम पर बेशकीमती जमीनें कर रहे हैं।    

विधान सभा चुनाव नजदीक होने के बाद कांग्रेस नेता के आरोप से मनासा के साथ साथ नीमच जिले की राजनीति गरमा गई है। भ्रष्टाचार का खुला आरोप भाजपा के साथ सीएमओ वशिष्ठ लिए मुसीबत खड़ी कर रहा है। 

इस पुरे मामले में जब वॉइस ऑफ़ एमपी नपा सीएमओ महेंद्र वशिष्ठ से मोबाइल न 9425494395 पर संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE