BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 5:23 pm
BIG NEWS : एमपी में 27 जून को आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी, शहडोल में इस आदिवासी परिवार के घर करेंगे भोजन, बीजेपी राष्ट्रीय संगठन मंत्री व सीएम देख रहे हे  तैयारियां, पढे़ खबर  

Share On:-

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। भोपाल में रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से इंदौर-भोपाल और भोपाल-जबलपुर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद वे शहडोल भी जाएंगे और वहां पखरिया गांव में एक आदिवासी परिवार के घर भोजन करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष शनिवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ तैयारियों का जायजा भी लिया।


भोपाल पहुंचे बीएल संतोष का एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा ने अगुवानी की। इसके बाद वे लाल परेड मैदान के पास पीएम नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल मोतीलाल नेहरू स्टेडियम का भी दौरा करेंगे। वहीं, बीजेपी पदाधिकारियों और प्रदेश कोर कमेटी के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान ने भी बीजेपी दफ्तर में बैठक की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को लेकर वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की।


राष्ट्रीय महामंत्री चुग बोले- कांग्रेस पार्टी एक्सपायर इंजेक्शन हो रहा
बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने भी पीएम मोदी के कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक्सपायर इंजेक्शन की तरह है। देश के अंदर अकेले चलो का संदेश पूरे देश को दिया था। आज कांग्रेस का नेतृत्व दर-दर भटक रहा है। कांग्रेस में न नीति है न नेता हैं। न स्थायित्व है न गट्स है। 1984 मामले में कांग्रेस अब तक अपना स्टैंड स्पष्ट नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि भोपाल में पार्टी का महाकुंभ होने जा रहा है। उसी की तैयारियां की जा रही हैं। पीएम 10 लाख कार्यकर्ताओं से जुड़ेंगे और उनसे बात भी करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE