BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 6:02 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में उप चुनाव और परिणामों का ये सच, जब बात पहुंची राजधानी तो पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने घुमाया फोन, जानिये विधानसभा चुनाव से पहले किसे बुलाया भोपाल, पढ़े कमलेश मांगरिया के साथ रतन पंडित की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले में 13 जून को हुए उप चुनाव का आज परिणाम आया है। शहर के समीपस्थ ग्राम पंचायत धनेरिया कलां में सरपंच पद के लिए 13 जून को ग्रामीणों ने उत्साह के साथ मतदान किया था। उप चुनाव में हुए मतदान की आज 17 जून को गणना हुई। मतगणना में राजेश राठौर ने अपने निकटतम अन्य 5 प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए शानदार जीत दर्ज कर विजयी पताका लहराई। कांग्रेस समर्थित राठौर की जीत का समाचार जैसे ही प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचा तो पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने सीधे उन्हें फोन कर जीत की शुभकामनाएं दी। साथ ही भोपाल आने का निमंत्रण भी दिया। 

881 मतों से दर्ज की जीत-
ग्राम पंचायत धनेरिया कलां में हुए उप चुनाव में राठौर प्रथम मतगणना से ही बढत बनाए हुए थे। राठौर की यह बढ़त अंतिम मतगणना तक जारी रही और कुल 1894 मत हासिल किए। राठौर ने 881 मतों से जीत हासिल की जो धनेरिया कलां के इतिहास में शानदार आगाज की है ।

विदित रहे नव निर्वाचित सरपंच राजेश राठौर स्व निर्मल राठौर के बड़े भाई है और गांव में एक सज्जन शील व्यक्ति के रुप में जाने जाते हैं। निर्मल राठौर की हृदयविदारक घटना में निधन होने से यहां उप चुनाव हुआ और इस उप चुनाव में स्व निर्मल राठौर की सहानुभूति का लाभ राजेश को मिला और उनकी प्रचंड मतों से जीत हुई है। इस चुनाव में भाजपा के तीन उम्मीदवारों चिरंजीव नागदा, मदनलाल चौधरी और सीमा आनंद ने भी अपनी उम्मीदवारी दबंगता से पेश की और चुनाव भी दमखम से लडा था किन्तु पूर्व सरपंच स्व निर्मल राठौर की सहानुभूति के आगे सब निष्फल साबित हुए और एक बार फिर ग्राम पंचायत पर पंजा यानि कांग्रेस का परचम लहराया इस चुनाव से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है तो वहीं बिजेपी में मायुसी छायी हुई है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE