BREAKING NEWS
NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<     KHABAR : पेंसिल पैकिंग बिजनेस के नाम पर 33 हजार की.. <<     BIG NEWS : गांधी सागर में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक.. <<     KHABAR : खाद्य पदार्थों की शुद्धता से लेकर शहरों.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्ट्रेट में लगी फरियादियों की.. <<     KHABAR : रूप चतुर्दशी से गर्म जल से स्नान करेंगे.. <<     KHABAR : नरसिंहपुर में मिड-डे मील खाने के बाद.. <<     KHABAR : आज पानी बचाने की तैयारी, कल मिलेगी राहत,.. <<     REPORT : वर्षों से श्मशान जाने के रास्ते पर उलझे.. <<     NEWS : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस.. <<     शाजापुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 8:32 pm
BIG NEWS : 18 को तुमड़िया (जाट) में होगा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन, जिले के वरिष्ठ नेता होंगे शामिल, पढ़े खबर

Share On:-

जावद। आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस निरंतर रणनीति बनारही है। जावद विधानसभा में कॉंग्रेसजन आगामी चुनाव को लेकर उर्जा से भरपूर नजर आ रहे है । कांग्रेस की सरकार बनाने हेतु कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहा है । जावद में विगत बैठकों से जो सार निकला है उसमें कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बन रहा है सभी ने भी दृढ़ संकल्प लिया है कि इस बार जावद सहित पूरे प्रदेश में कॉंग्रेस का परचम लहरायेगा और कॉंग्रेस दमदारी से सरकार बनायेगी। 

वहीं कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने यह भी संकल्प किया है कि वे अब किसी भी गुटबाजी का शिकार नहीं होंगे। कार्यकर्ता पार्टी की नींव है इसीलिए इस बार कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझने उनकी पीड़ा जानने व उनसे विचार जानने के लिए कांग्रेस द्वारा एक के बाद एक सफल आयोजन जावद विधानसभा में किये जा रहे है । इसी कड़ी में जावद विधानसभा में  रतनगढ़ ब्लाक कॉंग्रेस कमेटी द्वारा आज 18 जून को अलग अलग जगहों पर कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं का विशाल सम्मेलन आयोजित किया है जिसमें जिला कॉंग्रेेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़ सहित अनेक वरिष्ठ नेता और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहेेंगे।

रतनगढ़ ब्लाक कॉंग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह सांडा ने जानकारी देते हुए एक  प्रेस विज्ञप्ति में बताया आज 18 जून रविवार को रतनगढ़ ब्लाक के अंतर्गत आने वाले तुमड़िया चौराहा (जाट क्षेत्र) में कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन प्रातः 11 बजे कांग्रेस रखा गया है । कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत कांठेड़ सहित कॉंग्रेस के वरिष्ठ नेता आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजनता और मतदाताओं से विचार विमर्श किया जाएगा। साथ ही नारी सम्मान योजना के साथ 500 रूपये में गैस, 100 यूनिट तक बिजली मुफ्त 200 यूनिट तक आधा बिल, पेंशन योजना, आदि की विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी। चुनाव पूर्व कांग्रेस ने सरकार बनने पर जनहितैषी योजना लागू करने की घोषणा की है जिसके अंतर्गत नारी सम्मान योजना के साथ ही कांग्रेस पार्टी की आगामी विभिन्न जनहितैषी योजना को जन जन तक पहुंचाने के लिए रूपरेखा बनाने हेतु भी विचार विमर्श किया जाएगा।

रतनगढ़ ब्लाक के मण्डलम, सेक्टर के समस्त पदाधिकारियों, सहित कॉंग्रेस के विभिन्न संगठनों जिला पदाधिकारी ब्लाक पदाधिकारी, युवा कॉंग्रेेस, एनएसयूआई, सेवादल, महिला संगठन, पिछड़ा वर्ग संगठन, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित कॉंग्रेेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समस्त कांग्रेसजनों व आमजनता से आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होकर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करें एवं अपने सुझाव देने के साथ ही अपने विचार रखें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE