BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2023, 11:29 am
KHABAR : वार्ड क्रमांक 07 में हुआ नारी सम्मान योजना का प्रचार, कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भरे फार्म, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। कस्बा स्थित वार्ड क्रमांक  07 में शनिवार रात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारी सम्मान योजना का प्रचार प्रसार किया। इस दौरान महिलाओं को नारी सम्मान योजना सहित पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा दिए गए वचनों से अवगत कराया गया।

शनिवार रात साढ़े 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार संगठन पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर योजना के फार्म भरे, तथा उपस्थित महिलाओं को योजना के बारे में जानकारी देते हुए आगामी चुनाव में कांग्रेस को जिताने की अपील की गई। योजना पर विश्वास जताते हुए महिलाओं ने उत्साह के साथ अपने फार्म भरवाए।

बता दें कि इस योजना में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा 18 साल से उपर सभी उम्र की महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह सम्मान राशि देने का वचन दिया गया है। जबकि 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने, 100 यूनिट तक बिजली का बिल माफ करने और 200 यूनिट तक बिजली खपत होने पर आधा बिल लेने की बात कही है।
इसी तरह कांग्रेस की सरकार आने पर किसानों का 2 लाख रुपए तक का ऋण माफ करने और पुरानी पेंशन योजना को भी लागू करने का वादा किया गया है।

इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, राजेश भंडारी, मोहम्मद जमील मेव, पल्लवी भंडारी, अतुल मेहर, बनवारी जोशी, अफसाना मेव, रितेश सेठिया, सत्तू वैष्णव और श्रेयल नागोरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE