BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2023, 11:46 am
BIG NEWS : जिला पंचायत सदस्य धाकड़ घर-घर पहुंचकर भरवा रहे नारी सम्मान के आवेदन, जावरा विधानसभा में एक्टिव हुए डीपी, पढ़े पवन धाकड़ की खबर  

Share On:-

रतलाम। कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की महत्वकांक्षी योजना को जावरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता डीपी धाकड़ देर रात तक घर घर पहुंच कर अपनी टीम के साथ नारी सम्मान योजना के फार्म भरवा रहे हैं वही शुरुआत में ही लगभग आधे से ज्यादा शहर के संपर्क में आ चुके हैं जबकि ये मुहीम आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

इस योजना के तहत कांग्रेस सरकार आने पर महिलाओ को  पांच सौ रूपए में गैस सिलेन्डर और पन्द्रह सौ रूपए प्रतिमाह मिलगें। धाकड़ अब तक हजारो की संख्या में महिलाओ से ये फार्म भरवा चुके है। उनकी मुहीम अभी जारी है , जिसके तहत वे सुबह से लगाकर देर रात तक जावरा नगर के कई वार्डो में फार्म भरवाने का काम कर रहे है।

डीपी धाकड़ को आने वाले चुनावों में कांग्रेस का दावेदारों में से एक माना जा रहा है। परंतु फिलहाल वे अकेले ऐसे दावेदार नजर आ रहे हैं, जिन्होंने हर गली, वार्ड, मोहल्ले में अपनी एक अलग पहचान बनाना शुरू कर दी है। पिछले कुछ महीनों में जावरा शहर के लगभग हर घर पंहुचकर वहां के लोगों से बातचीत करके उनके संपर्क साध रहे हैं। हालांकि उनका कहना है कि चुनाव से अलग ऐसा करने के पीछे उनका सीधा उद्देश्य केवल लोगों की परेशानी जानकर उनके अनुसार योजना या चुनावी संकल्प पत्र के लिए पार्टी को जानकारी देना है। पंरतु परिवारों में महिलाओं, युवाओं और खासकर बच्चों से उनकी चाय पर चर्चा लोगों में उनके प्रति लगाव को बढ़ा रही है।

घर-घर संपर्क का हो रहा असर-

जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद से धाकड़ जावरा विधानसभा क्षेत्र में बहुत एक्टिव हैं। न केवल उनके क्षेत्र में बल्कि पास के गांवों में भी कई महीनों में लगभग हर परिवार तक पेंठ बना रहे हैं। माना जा रहा था कि जावरा शहर में उनकी पकड़ कुछ कम है। ऐसे में पिछले कुछ महीनों में धाकड़ ने जावरा शहर में लगभग हर वार्ड, कॉलोनी, मोहल्ले तक पंहुच बनाई है। उनकी टीम के साथ वे हर गली में जाकर वहां के लोगों की न केवल समस्या सुन रहे हैं, बल्कि जहां स्थानीय स्तर पर विभागों से बातचीत करके उसे सुलझा भी रहे हैं। जो समस्याएं सरकार के स्तर पर ही हल हो सकती हैं, उनके लिए भी टीम नाम, नंबर, तारीख के साथ सुझाव और सवाल दर्ज कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE