BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2023, 11:35 am
BIG NEWS : मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद आलोट भाजपा मे विरोध, नाराज कार्यकर्त्ता जिला अध्यक्ष हटाने के पहुंच रहे रतलाम, पूर्व ग्रह मंत्री से करेंगे मुलाक़ात, पढे़ पवन धाकड़ की खबर  

Share On:-

आलोट। चुनावी वर्ष में आलोट भाजपा में विरोध बढ़ता जा रहा है आज सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष को हटाने के लिए रतलाम पहुंचरहे हैं। आलोट से भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारा दिया है जिलाध्यक्ष हटाओ भाजपा बचाओ। करीब 50 गाड़ी के काफिले के साथ भाजपा के किसान नेता लक्ष्मण सिंह परिहार, वह पूर्व मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना के नेतृत्व में कार्यकर्ता विरोध कर रहे हैं।


आलोट थाने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना व पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारा किसानों के साथ अवैध वसूली के आरोप पुलिस पर लगा कर थाने के बाहर धरना दिया था, जिसके बाद पार्टी जिला अध्यक्ष ने थाने के बाहर धरना देने वाले 7 भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं नोटिस थमा दिए थे। विरोध में भाजपा के करीब 100 कार्यकर्ताओं ने अपना इस्तीफा भी दे दिया था, हालांकि उन सभी कार्यकर्ताओं के इस्तीफे भाजपा ने अभी तक मंजूर नहीं किए हैं।


भाजपा संगठन ने थाने के बाहर विरोध करने वाले मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह आंजना को हटा दिया जिससे को नाराज हो गए और उन्होंने भाजपा संगठन की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए।


इधर लक्ष्मण सिंह परिहार ने नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर भाजपा संगठन पर भेदभाव के आरोप लगाए थे,और बड़ा विरोध प्रदर्शन करने की बात कही थी। जिसको लेकर आज जिला अध्यक्ष को हटाने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता रतलाम के लिए निकले हैं। सभी कार्यकर्ता पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पुलिस अध्यक्ष वीडी शर्मा व संगठन मंत्री के नाम अपना शिकायत पत्र सौंपेंगे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE