BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 18, 2023, 12:15 pm
KHABAR : भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र तराना का केंद्र सरकार के बेमिसाल 9 वर्ष पूर्ण होने पर लाभार्थी सम्मेलन संपन्न, पढे़ खबर 

Share On:-

तराना। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र तराना का केंद्र सरकार के बेमिसाल 9 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्र सरकार ओर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों हितग्राहियों का सम्मेलन स्थानिय कलश गार्डन पर आयोजित किया गया।सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद अनिल फिरोजिया एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित थे सर्वप्रथम कार्यक्रम की शुरुवात पंडित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया किया गया।अतिथियों का स्वागत नगर मंडल अध्यक्ष आकाश बोड़ाना,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अशोक पाटीदार, कनासिया मंड़ल अध्यक्ष फूलसिंह गुर्जर,माकड़ोंन मंडल अध्यक्ष पप्पूसिंह चंद्रावत ने पुष्पमाला से किया।


इस अवसर पर फिरोजिया ने उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार जो कहती है वो करती है हमारी कथनी एवं करनी में कोई भेद नही उसी के परिणामस्वरूप आज प्रत्येक महिला हितग्राहियों के खाते में नारी आर्थिक स्वावलंबन हेतु शिवराज सिंह जी द्वारा किये वादे को निभाते हुए 1000 रुपए अंतरित ओर आने वाले समय मे इस राशि को बढ़ाकर 3000 तक पहुचाने का संकल्प लिया इसी कड़ी में किसान हितग्राहियों को केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से 12000 रुपये किसान सम्मान निधि के रूप में दी जा रही है।डबल इंजन की सरकार प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देने हेतु कटिबध्द है।


भाजपा सरकार ने हर वर्ग का साथ विश्वास और विकास का बीड़ा उठाया है जो आप सभी लाभार्थियों द्वारा अपने आशीर्वाद रूपी मत देकर प्रदेश एवं देश मे आने वाले समय मे भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाकर पूरा करेंगे।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों द्वारा भी अपना उद्बोधन दिया गया।लाभार्थी सम्मेलन में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आये कार्यकर्ता का पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया एवं आजाद क्लब तराना द्वारा माननीय सांसद जी का स्वागत उनके द्वारा किये गए प्रयासों से मिली सहायता हेतु सांसद फिरोजिया का अभिनन्दन किया गया।कार्यक्रम का संचालन नगर मंडल अध्यक्ष आकाश बोड़ाना ने किया जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी सचिन बोड़ाना ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE