नीमच। गांधी भवन में रविवार को दोपहर 12 बजे मध्यप्रदेश कांग्रेस के आईटी सेल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईटी सेल के जिलाध्यक्ष मनीष लक्षकार ने जिले भर के आईटी विभाग के पदाधिकारीयों की बैठक ली। जिसमें ब्लॉक और सेक्टर स्तर तक आईटी सेल की कार्यकारिणी का विस्तार करने की निर्देश दिए। वहीं संगठन की योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार कैसे किया जाए इसका प्रशिक्षण दिया गया।
आईटी सेल के पदाधिकारियों को बताया गया कि कांग्रेस द्वारा घोषित योजनाओं और कमलनाथ द्वारा दिए गए 5 वचनों को आमजन तक पहुंचाना है उनका प्रचार प्रसार कर हमे मप्र में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनाना है।
बैठक में प्रदेश महासचिव मनोहर रावत, नीमच विधानसभा अध्यक्ष सावन भाटी, जावद विधानसभा अध्यक्ष श्रवण गुर्जर और मनासा विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद पिपलीवाल सहित, मनासा और जावद क्षेत्र के कई कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।