BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 10:37 am
KHABAR : बहनों ने गिफ्ट की 30 फीट लंबी राखी, सीएम ने गाया गाना फूलों का तारों का सब का कहना हे, यादव सम्मेलन में बोले- देश विकास में आपका योगदान महत्वपूर्ण, पड़े खबर

Share On:-

इंदौर | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान रविवार शाम को इंदौर आए। इस पर अवसर पर एयरपोर्ट पर स्थानीय नेताओं ने उनकी अगवानी की। मुख्यमंत्री यहां से सीधे अभय प्रशाल के लिए रवाना हुए। रास्ते में लाड़ली बहनों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। मुख्यमंत्री को बांधने के लिए आंगनवाड़ी सहायिका बनवाई बनवाई है राखी 30 फीट लंबी। सीएम ने भी बहनों के लिए फूलों का तारों का सबका कहना है गाना गाया।
एयरपोर्ट पर सीएम का मंत्री तुलसी सिलावट ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया। यहां अन्य भाजपा नेता भी मौजूद थे। वहीं रात 8 बजे वे अभय प्रशाल में आयोजित यादव समाज के प्रतिभा समारोह सम्मेलन में पहुंचे। इसके पूर्व बाहर उनका जोरदार स्वागत हुआ। यहां बहनों ने उन्हें 30 फीट लम्बी राखी भेंट की और आरती उतारी। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।
इसके बाद मुख्यमंत्री ने यादव समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने इंदौर में अमर शहीद राव तुलाराम की प्रतिमा स्थापित करने एवं स्मारक बनाने तथा पद्मश्री डॉ.भक्ति यादव की प्रतिमा उपयुक्त स्थल पर लगाये जाने की घोषणा भी की।
दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा कि इंदौर में यादव समाज के बच्चों के विद्या अध्ययन एवं छात्रावास के लिये उपयुक्त स्थान चिन्हित कर भूमि आरक्षित करने के प्रयास किए जाएंगे।
दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा कि इंदौर में यादव समाज के बच्चों के विद्या अध्ययन एवं छात्रावास के लिये उपयुक्त स्थान चिन्हित कर भूमि आरक्षित करने के प्रयास किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने संबोधन में कहा कि यादव समाज का सेना, खेल, चिकित्सा, धर्म सहित कई क्षेत्रों में काफी योगदान रहा है। समाज के कई लोगों ने देश के लिए समर्पण किया है। इस समाज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। सभी मामलों में समाज को सहयोग किया जाएगा मुख्यमंत्री सांसद शंकर लालवानी के निवास पहुंचे और उनकी दिवंगत माताजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वे वरिष्ठ नेता व कवि सत्यनारायण सत्तन के घर भी पहुंचे और उनके दिवंगत भाई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE