BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 5:44 pm
NEWS : राहुल गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन, सैंकड़ो कांग्रेस युवा कार्यकर्ता और पदाधिकारी हुए शामिल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। 19 जून 2023 को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व देश के युवा नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया।

युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव युवराज श्रीमाली व युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष महेन्द्र छापरवाल के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी वी श्रीनिवासन के आव्हान पर राजीव गांधी पार्क सैंती से सैकड़ो युवा कार्यकर्ता व पदाधिकारी द्वारा भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू कर प्रताप नगर चौराहा होते हुए नेहरू पार्क से कलेक्ट्री चौराहे पर 5 किलोमीटर की पदयात्रा की गयी। इसमें राहुल गांधी के जन्मदिवस पर केक काटा गया साथ ही भारत जोडो यात्रा का सन्देश देते हुए कलेक्ट्री चौराहे पर नारेबाजी की गयी व यात्रा का समापन किया गया।

राष्ट्र हित और सामाजिक समरसता के उद्देश्य के साथ राहुल गांधी द्वारा जो भारत जोडो यात्रा निकाली थी उन्हीं के उद्देश्य की पूर्ति व अनुनयन मे युवा कांग्रेस चितौडगढ में निकाली गयी। यात्रा सामाजिक समरसता और सौहार्दभाव और एक दुसरे के प्रति स्नेह प्रेम को व्यक्त करने के लिए निकाली गयी है।

इस मौके पर पार्षद व विधानसभा महासचिव सुमित मीणा, बडीसादडी विधानसभा उपाध्यक्ष दीपक जाट, खटीक समाज जिलाध्यक्ष पिन्टू खटीक, सेवादल विधानसभा अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सेवादल सोशल मिडिया प्रमुख रफीक खान, प्रान्जल गर्ग, सत्यनारायण बैरवा, सिद्वीक खान, एडवोकेट भरत श्रीमाली, शुभम वैष्णव, सुभाष छपरीबन्द, शैलेन्द्र पंडित, अक्षत प्रसाद, आयुष भडकत्या, एडवोकेट कैलाश खींची, पंकज सुथार, कैलाश खटीक, पीयुष सालवी, रोहित मल्होत्रा, रौनक गारू, दीपक कल्याणा, मुकेश गांवरी आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण मौजुद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE