BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 6:46 pm
KHABAR : रतनगढ़ में राहुल गांधी का 53वां जन्म दिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया, अस्पताल में मरीजों को वितरित किए फल, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर  

Share On:-

रतनगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ, नीमच जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी नूरी खान, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौरसिया एवं जावद विधानसभा के किसान नेता राजकुमार अहीर के मार्गदर्शन में आज 19 जुन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा रतनगढ़ में शाम को 5.30 बजे शासकीय अस्पताल रतनगढ़ पहुंचकर राहुल गांधी का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जन्मदिन मनाया गया। 

अजा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मंडलम कांग्रेस कमेटी, नगर युवा कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राहुल गाँधी का 53वां जन्मदिन शासकीय अस्पताल में मरीजों में फल फ्रूट बिस्किट वितरण कर मनाया गया एवं उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना ईश्वर से की। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में प्रण किया कि और कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस जिन्दाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद नारो के साथ मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में कमलनाथ के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का जावद में कांग्रेस विधायक बनाकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनानी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकारी अस्पताल में मरीजों और बच्चों को फल फ्रूट वितरित कर  मनाया गया। 

कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक कार्यकारिणी अध्यक्ष शम्भु भाई चारण, अजा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सोलंकी, मंडलम अध्यक्ष भंवरलाल सोलंकी, युवा नगर अध्यक्ष संजय ग्वाला, पार्षद लक्ष्मीनारायण सोलंकी, पूर्व अल्पसंख्यक संभागीय महामंत्री मलकीत सिंह, पूर्व पार्षद आजाद शाह, ओम प्रजापत, युवा नेता कादिर खान, बालचंद सोलंकी, शुभम सोनी, रामस्वरूप सोलंकी, शम्भुलाल वर्मा, रमेश धनराज सोलंकी, शिवलाल भील, नन्दलाल भील, लाला आम्बा, सुरेश वर्मा चरडोल, हेमराज भील जेतपुरा, घीसालाल भील रघुनाथपुरा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार मंडलम अध्यक्ष भंवरलाल सोलंकी द्वारा माना गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE