BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 20, 2023, 11:52 am
KHABAR : कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर कसा तंज, कहा विक्टोरिया 203 नंबर फिल्म के किरदार की तरह घूम रहे हैं, दो बेचारे, बिना सहारे, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन |  चल रहे कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर तंज कसा। महिदपुर में दिए कमलनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए विजयवर्गीय ने कहा- कमलनाथ धौंस डपट की राजनीति करते हैं। 75 वर्ष की उम्र में उन्हें माफ कर देना चाहिए। विक्टोरिया 203 नंबर फिल्म के किरदार की तरह घूम रहे हैं, दो बेचारे, बिना सहारे।
सोमवार को महिदपुर में कमलनाथ ने कर्मचारियों और अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा था, मेरी चक्की बहुत बारीक पीसती है। कल के बाद परसों भी आता है।
उज्जैन में चुनाव से पहले संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देने पहुंचे बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने आने वाले चुनाव को लेकर तैयारी में जुटने और एक साथ रहकर काम करने का पाठ पढ़ाया। इस मौके पर सांसद अनिल फिरोजिया, मंत्री मोहन यादव सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए विजयवर्गीय से जब पूछा गया कि उनके सीएम और प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज होने की अटकलें हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, आपके मुंह का साइज दे दो, मैं मिठाई भिजवा देता हूं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE