सनावद। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक सचिन बिरला के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन कर केंद्र सरकार व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़वाह विधायक सचिन बिरला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 वर्ष कार्यकाल में अद्भुत कई विकास कार्य हुए हैं। गरीब, किसान कल्याण को लेकर सैकड़ों योजनाएं चल रही है जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा हर गरीब को उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस कनेक्शन, गरीबों को रहने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के मकान, जनधन योजना के अंतर्गत हर व्यक्ति का बैंक में खाता,सहित देश की सीमाओं को भी सुरक्षित रखने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किया गया है। प्रेस वार्ता को भाजपा के युवा नेता जितेंद्र सुराणा व श्याम महेश्वरी ने भी संबोधित किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, महामंत्री बलराम सिंह पवार, सुरेंद्र सिंह सोलंकी, जय करोड़ा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व स्थानीय पत्रकार मौजूद थे।