भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल द्वारा आज प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले आईटी सेल के जिला अध्यक्ष को भोपाल में सोशल मीडिया ऑनलाइन कार्यक्रम में शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कांग्रेस पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिलों की टीमों की ऑनलाइन रैंकिंग के माध्यम से कार्यों की समीक्षा करती है और प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रथम तीन जिलों को सम्मानित किया जाता है।
मंदसौर आईटी सेल जिला अध्यक्ष डॉ शौकत मंसूरी एवं उनकी पूरी टीम द्वारा प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया था, इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा भोपाल में शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर डॉ शौकत मंसूरी एवं उनकी टीम को सम्मानित किया गया।