खरगोन। जगन्नाथपुरी की तर्ज़ पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पेशवा घाट जगन्नाथ मंदिर से निकली। यात्रा का शुभारंभ जगत गुरु मां, भाजपा के कैलाश विजयवर्गीय, यात्रा संयोजक डॉ सुमेर सिंह सोलंकी राज्य सभा सांसद, सांसद गजेन्द्र पटेल, क्षेत्रिय विधायक डॉ विजय लक्ष्मी साधौ, पूर्व विधायक भूपेंद्र आर्य, आयोजक महंत हृदयगिरी ने किया। यात्रा शुभारंभ के पूर्व जगन्नाथ अष्टक की भी प्रस्तुति हुई। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा जी ने रथ पर सवार होकर जगन्नाथ मंदिर से बाजार चौक, सहस्त्रधारा रोड़, विजय स्तम्भ चौराहा होते हुए वापस जगन्नाथ मंदिर पर यात्रा का समापन हुआ। रथयात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान जगन्नाथ का रथ अपने हाथों से खिंचा। इस दौरान नगर में धर्मप्रेमी संगठनों ने जगह जगह शितल जल, नास्ता एवं गर्मी की अधिकता को देखते हुए ठंडाई की व्यवस्था भी की। साथ ही रथयात्रा का पूरे नगर में पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया तथा श्रद्धालुओं ने भगवान का आशीर्वाद भी लिया। रथयात्रा में आदिवासी समुदाय का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं पुलिस प्रशासन, बजरंग दल, ए-वन जीम के कार्यकर्ता मुस्तैद रहे। यात्रा में बैंड की धुन, ढोल की थाप एवं डीजे पर श्रद्धालु थिरकते नजर आए।