रतलाम | गुलाब चक्कर से शुरू हुई रैली शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई कलेक्टोरेट पहुंची। रैली को हरी झंडी विभिन्न कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों एवं संयुक्त मोर्चा संघ ने दिखाई। मप्र पटवारी संघ के पदाधिकारियों चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पाटीदार, संभाग अध्यक्ष हेमंत सोनी, सतीश राठौर, रामेश सोलंकी, राजेश रावल, तहसील अध्यक्ष दयाराम गुर्जर, मयूर सूर्यवंशी, भूपेंद्र चावड़ा, मनोज मंडलोई, रितेश सांसरी, प्रभु गरवाल, औंकार भूरिया, ईश्वरसिंह चंद्रावत, गौरव वारिया व संरक्षक संतोष राठौर, अशोक योगी, राजेश उपाध्याय, ध्रुवलाल निनामा, रमेश बैरागी सहित अन्य मौजूद थे।
ये हैं मांगें वेतनमान ग्रेड पे 2800 रुपए किया जाए, समयमान वेतनमान विसंगति दूर हो, विभिन्न भत्तों में बढ़ोतरी की जाए, पदोन्नति व समान कार्य समान वेतन का लाभ दिया जाए। इसके साथ सीमांकन करने के लिए रोवर नहीं है, वहीं मोबाइल भी कई पटवारियों को नहीं मिले हैं। पहले जिन पटवारियों को मोबाइल मिले थे वे भी अब खराब हो गए हैं इससे मोबाइल सहित अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं।