BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2023, 10:44 am
KHABAR : दिग्विजय सिंह के बाद पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी इंदौर में एक्टिव, देपालपुर में जीत की रणनीति बनाएंगे, मंडलम-सेक्टर कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद, पढ़े खबर   

Share On:-

इंदौर | कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बाद विधायक व पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह भी इंदौर में एक्टिव हो गए हैं। जयवर्धन विधानसभा चुनाव से पहले मालवा-निमाड़ की मुश्किल सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए लगातार दौरें कर रहे हैं। वे कार्यकताओं से सीधे संवाद भी कर रहे हैं। प्रदेश की एक दर्जन से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके विधायक जयवर्धन सिंह बुधवार को इंदौर आएंगे। वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ ही कार्यकताओं की बैठकें लेंगे।

भारतीय युवा कांग्रेस के नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर सुवेग राठी ने बताया कि जयवर्धन सिंह एक दिन के लिए इंदौर प्रवास पर आ रहे है। इस दौरान वे इंदौर में सबसे पहले मीडिया से चर्चा करेंगे। इसके बाद एक निजी कार्यक्रम में शामिल होगें। कार्यक्रम के बाद वह दोपहर में देपालपुर विधानसभा में नेताओं के साथ बैठकें करेंगे।

देपालपुर विधानसभा के ब्लॉक, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, शहर व प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। इस दौरान जयवर्धन का खास जोर मंडलम और सेक्टर कार्यकर्ताओं से संवाद पर रहेगा।

इसके बाद वे देपालपुर में आयोजित सभा में संबोधित कर भोपाल रवाना हो जाएंगे। बता दें कि जयवर्धन से पहले उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी इंदौर में विधानसभा चार, पांच और दाे में बैठकें कर चुके हैं।

दिग्विजय सिंह पिछले दिनों इंदौर में दो दिन कांग्रेस के मंडलम कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकताओं से बात की थी।
दिग्विजय सिंह पिछले दिनों इंदौर में दो दिन कांग्रेस के मंडलम कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकताओं से बात की थी।
एक दर्जन से ज्यादा सीटों का कर चुके हैं दौरा

कांग्रेस और भाजपा दोनों का ही चुनाव को देखते हुए इस समय सबसे ज्यादा ध्यान मालवा-निमाड़ की 66 विधानसभा सीटों पर है। कांग्रेस ने मालवा-निमाड़ की 66 विधानसभा सीटों का प्रभार दिग्विजय और जयवर्धन सिंह के पास है।

यह दोनों ही नेता मालवा-निमाड़ की उन सीटों पर इस समय ज्यादा फोकस कर रहे हैं जो कि कांग्रेस पिछले 3 विधानसभा चुनाव लगातार हार रही है। जयवर्धन सिंह करीब एक दर्जन तो वहीं दिग्विजय करीब 56 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।

जयवर्धन पिछले दिनों इंदौर आकर उज्जैन रवाना हुए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा था की भाजपा तीन गुटों (महाराज, शिवराज और नाराज ) में बंट गई है।
जयवर्धन चार दिन बाद दोबारा आएंगे इंदौर

जयवर्धन को पार्टी ने उन्हें इंदौर और उज्जैन का प्रभारी बनाया है। आज देपालपुर विधानसभा में अपना दौरा करन के चार दिन बाद दोबारा इंदौर आएंगे। वे विधानसभा चुनाव में हारे-जीते प्रत्याशियों सहित अन्य कांग्रेसियों से मेल-मुलाकात करेंगे।

साथ ही इंदौर की कुछ विधानसभा में पूरा एक-एक दिन रुकेंगे। इस दौरान वह विधानसभावार कांग्रेस के ब्लॉक, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, शहर व प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा संगठन के पदाधिकारियों की बैठकें लेंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE