मनासा। लायंस क्लब मनासा द्वारा श्री लाभमुनी जनसेवा ट्रस्ट मंदसौर के सहयोग से मालपानी परिवार द्वारा परिजनों की स्मृति में विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे नेत्र परीक्षण के साथ साथ, ऑपरेशन हेतु मरीजों का चयन कर निशुल्क ऑपरेशन किया जावेगा एवं निशुल्क दवा एवं चश्मा वितरण किया जावेगा।
उक्त जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष अशोक मालपानी ने बताया कि मरीजों को ऑपरेशन हेतु मंदसौर लाने ले जाने की व्यवस्था एवं मरीज व अटैंडर के भोजन की व्यवस्था संस्था की रहेगी।