BREAKING NEWS
KHABAR : महाकाल शाही सवारी मार्ग पर बड़ा बदलाव,.. <<     छात्राओं के आंदोलन की बड़ी जीत, स्कूल.. <<     BIG NEWS : झाड़ियों की आड़ में जुआ खेल रहे 6 आरोपी.. <<     NEWS : नगर माहेश्वरी महिला संगठन ने मनाया लहरिया.. <<     NEWS : चंदेरिया की बदहाल सड़कों से परेशान.. <<     NEWS : व्यक्ति निर्माण से ही होगा राष्ट्र.. <<     REPORT : सर्पदंश से बचाव के लिए जिले में चलेगा.. <<     गौ सुरक्षा और गोचर भूमि को लेकर हिंदू संगठनों.. <<     KHABAR : राज्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 100 मासूमों.. <<     KHABAR : शिक्षकों से 15 करोड़ कमाने की तैयारी में.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज में पौने दो करोड़ का घोटाला,.. <<     शाजापुर में यूसीसी (UCC) बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : हातोद में एकेवीएन इंडस्ट्रियल एरिया की.. <<     KHABAR : Gen-Z- अंदाज में छात्राओं का विरोध, हॉस्टल से.. <<     KHABAR : शाजापुर में यूसीसी बिल के विरोध में.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<     KHABAR : गौमाता के मुद्दे पर गरजे हिंदू संगठन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 21, 2023, 11:00 am
KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग मित्र अभियान के तहत, कई स्थानों पर सूर्य नमस्कार एवं योग अभ्यास का अयोजन, बच्चों ने किया प्रदर्शन, पढ़े खबर  

Share On:-

 इंदूर | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग मित्र अभियान के तहत, इंदौर के कई स्थानों पर सूर्य नमस्कार एवं योग अभ्यास का अयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर इलैयाराजा टी समेत अलग-अलग क्षेत्रों में महापौर, सांसद, विधायक सहित बड़ी संख्या में योग साधक शामिल हुए एंव योग अभ्यास किया। बता दें कि महापौर के योग मित्र अभियान के तहत आज स्कीम नंबर 54 में शंखनाद, गणेश वंदना एवं चंद्र नमस्कार के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाहक मालवा प्रांत के विनीत नवाथे, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन संजय दीक्षित, पार्षद प्रतिनिधि महेश जोशी, संस्था माधव सृष्टि के अध्यक्ष एवं सचिव, संजय चराटे और मुकेश मोढे सहित बड़ी संख्या में लोग योग साधना उपस्थित थे। इस दौरान योग साधकों द्वारा राष्ट्रभक्ति पर सामूहिक साधना, योगेश पुरोहित के निर्देशन में बच्चों द्वारा बाल योग साधना का प्रदर्शन किया गया। वहीं, योग शिक्षक इंदर सिंह द्वारा 1 हजार बार सूर्य नमस्कार किया गया।

आयोजन के दौरान महापौर ने कहा कि अभियान के अंतर्गत स्वच्छता को स्वास्थ्य से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। शहर के 85 वार्डों में नियमित योगाभ्यास हो इसके लिए हम अलग-अलग वार्डों में योग अभ्यास करवा रहे हैं। इंदौर स्वच्छता में नंबर 1 शहर बना है उसी प्रकार स्वच्छता तथा स्वास्थ्य को जोड़ने के लिए हमारे द्वारा योग मित्र अभियान चलाया जा रहा है। आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आप सभी से एक ही योग सिर्फ 1 दिन का अभ्यास नहीं है या 1 दिन की गतिविधि नहीं है, यह स्वयं के स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या है। आप सभी नियमित योग करें और अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

विभिन्न क्षेत्रों में हुए योग साधना के कार्यक्रमों का दौरान भारत माता की आरती की गई। सभी कार्यक्रमों में जलपान की व्यवस्था भी की गई थी। वहीं, शासन के आदेशानुसार, जिले के सभी शासकीय विद्यालयों में भी सुबह 7 बजे से योग किया गया, जिसमें शिक्षको और छात्रों के साथ गणमान्य नागरिकों ने भी भाग लिया

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE